{"_id":"62e5877d20d61d3984573614","slug":"500-bed-state-of-the-art-women-s-hospital-to-be-built-in-doon-city-news-drn418691639","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला अस्पताल
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 500 बेड का महिला अस्पताल बनेगा। उत्तराखंड में जननी सुरक्षा को लेकर यह अपनी तरह का पहला सरकारी महिला अस्पताल होगा। इससे गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजातों और सामान्य स्त्री एवं प्रसूति संबंधी रोगों में बेहतर उपचार और संसाधन उपलब्ध होंगे।
पुराने जिला महिला दून अस्पताल के भवन को तोड़कर इस जगह पर यह अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव है। वहां पर छह मंजिला भवन बनाया जाएगा। जिसमें 500 से अधिक बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके आसपास कलेक्ट्रेट परिसर, कोर्ट परिसर, बार एसोसिएशन, डीआईजी गढ़वाल रेंज कार्यालय, ट्रैफिक निदेशालय, जिला ट्रैफिक कार्यालय, दून अस्पताल, नगर निगम आदि भवन और व्यस्ततम दून चौराहा होने के कारण पार्किंग की दिक्कत है। इसे देखते हुए प्रस्तावित महिला अस्पताल के भवन में डबल भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था की जानी है।
-महिलाओं के लिए इमरजेंसी सुविधा भी होगी-
महिला अस्पताल के इस छह मंजिला भवन में महिलाओं के लिए इमरजेंसी वार्ड की भी अलग से सुविधा होगी। प्रसव पीड़ा में या महिला एवं प्रसूति अथवा महिलाओं संबंधी अन्य किसी बीमारी में महिला को इस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया जा सकेगा। इसके अलावा इस अस्पताल में लेवर रूम, ऑपरेशन थियेटर, सीजेरियन कक्ष, महिलाओं के लिए वेंटिलेटर युक्त आईसीयू, नवजातों के लिए नियोटल इंटेनसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) और प्राइवेट रूम बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसी तरह, गर्भवती महिलाओं को आपात स्थिति में रक्त की जरूरत पड़ने पर दिक्कत न हो इसके लिए इस महिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना भी की जानी है।
विज्ञापन
पुराने जिला दून महिला अस्पताल वाले भवन की जगह 500 बेड का अत्याधुनिक महिला अस्पताल बनाए जाने की योजना है। इस अस्पताल के बन जाने से जननी सुरक्षा को लेकर काफी फायदा होगा। इसका विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। सब कुछ प्रस्तावित योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अस्पताल के बन जाने से गर्भवतियों, महिला संबंधी रोगों समेत नवजातों के इलाज में बहुत फायदा मिलेगा।