{"_id":"5cd51d77bdec22073c2c7593","slug":"50-seats-of-mbbs-increased-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ी, नीट यूजी प्रवेश परीक्षा रैंक से होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ी, नीट यूजी प्रवेश परीक्षा रैंक से होगा दाखिला
Fri, 10 May 2019 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 May 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के होनहारों के लिए एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ गई हैं। इन सीटों पर नीट यूजी प्रवेश परीक्षा की रैंक से दाखिला होगा। हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में इस साल 150 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला होगा। गत वर्ष एमसीआई ने यहां की सीटें घटाकर 150 से 100 कर दी थी। इस साल फिर सीटों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
हिमालयन मेडिकल कॉलेज के स्वामी राम हिमालयन विवि के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि इससे प्रदेश के होनहारों को लाभ मिलेगा। बता दें कि एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 150, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 150, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 100 और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 100 एमबीबीएस सीटें हैं।
विज्ञापन