फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   50 investment projects will ready for Investors Summit in uttarakhand

उत्तराखंड: इंवेस्टर्स समिट के लिए तैयार होंगे 50 निवेश प्रोजेक्ट, 20 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी

Mon, 17 Sep 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Sep 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
50 investment projects will ready for Investors Summit in uttarakhand
trivendra singh rawat

उत्तराखंड डेस्टिनेशन इंवेस्टर्स समिट में आने वाले देश दुनिया के निवेशकों की सहूलियत के लिए सरकार अलग-अलग सेक्टर में 50 निवेश योग्य प्रोजेक्ट तैयार कर रही है। इन प्रोजेक्ट के माध्यम से निवेशकों को निवेश के लिए उपलब्ध भूमि, कच्चे माल की उपलब्धता व अन्य सुविधाओं के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों के साथ एमओयू करने को कोर सेक्टर के विभागों द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने को सरकार की ओर से पहली बार किए जा रहे इंवेस्टर्स समिट के लिए अब मात्र 20 दिन का समय शेष बचा है। निवेशकों की सुविधा के लिए पर्यटन, आयुष, वेलनेस, फूड प्रोसेसिंग, सोलर ऊर्जा, आईटी, फिल्ड शूटिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में 50 निवेश योग्य प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। इसमें अब तक करीब 40 प्रोजेक्ट तैयार हो चुके हैं। इन प्रोजेक्ट के माध्यम से निवेशकों को सेक्टर वार निवेश करने का पूरा खाका मिलेगा।
विज्ञापन


यदि निवेशक फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं तो प्रोजेक्ट में निवेश के लिए जमीन की उपलब्धता के साथ ही कृषि, बागवानी उत्पादों की उत्पादन व उपलब्धता, ट्रांसर्पोटेशन व अन्य सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। प्रमुख सचिव एमएसएमई मनीष पंवार ने बताया कि इंवेस्टर्स समिट के लिए निवेश योग्य प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। वहीं संबंधित विभागों की ओर से निवेशकों के साथ एमओयू करने की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंवेस्टर्स समिट के लिए सरकार ने पर्यटन, आयुष वेलनेस, एजूकेशनल, फार्मास्युटिकल, ऑटोमोबाइल, आईटी, कृषि, औद्योनिकी पर आधारित फूड प्रोसेसिंग, फिल्म इंडस्ट्री, सोलर ऊर्जा और स्वास्थ्य को कोर सेक्टर में चिन्हित किया है। इन सेक्टर में निवेश के लिए संबंधित विभागों द्वारा निवेशकों के साथ एमओयू करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि इंवेस्टर्स समिट के जरिए प्रदेश में एक साल के भीतर 20 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed