फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   50 crore rupees gst theft caught in haridwar from 14 businessman

उत्तराखंड: 14 व्यापारियों से पकड़ी गई 50 करोड़ की जीएसटी चोरी, सकते में आए अधिकारी

Tue, 23 Oct 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Oct 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
50 crore rupees gst theft caught in haridwar from 14 businessman
gst - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तराखंड में अधिकारियों ने करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। मामले का खुलासा होने के बाद जांच करने वाली टीम के अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। मामला हरिद्वार का है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने 14 व्यापारियों से 50 करोड़ की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी पकड़ी है। राज्य कर विभाग की 15 टीमों ने हरिद्वार में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। पकड़े गए व्यापारियों ने जल्द राजकोष में पैसा जमा करने को कहा है।
विज्ञापन


अपर आयुक्त कर (हरिद्वार) राकेश टंडन के नेतृत्व में राज्य कर विभाग के 40 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने सोमवार को हरिद्वार के 14 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जीएसटी की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पाया गया कि व्यापारी नियमित तौर पर ई-वे बिल जेनरेट नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं विधिवत रिटर्न भी जमा नहीं कर रहे हैं। जांच के दौरान 50 करोड़ से अधिक का अघोषित टर्नओवर प्रकाश में आया।

अधिकतर व्यापारियों ने जांच के दौरान ही देय कर शीघ्र राजकोष में जमा कराने की सहमति दी। अपर आयुक्त राकेश टंडन ने कहा, जल्द अन्य व्यापारियों की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed