फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   5 people missing in alaknanda river

'सेक्स पावर' ढूंढने गए 5 युवक नदी में बहे

Mon, 23 Jun 2014 06:26 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 23 Jun 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
5 people missing in alaknanda river

रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर स्थित बैनाकुली में अलकनंदा नदी पर क्षतिग्रस्त वैकल्पिक पुल को पार करते हुए क्षेत्र के पांच युवक अलकनंदा नदी में बह गए हैं।

विज्ञापन


पांचों युवकों की स्थानीय लोगों ने ढूंढखोज की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। रविवार शाम छह बजे खीरों घाटी से लौट रहे बैनाकुली गांव निवासी मनीष (27, पुत्र गब्बर सिंह), सूरज (22, पुत्र कुंदन सिंह बड़वाल), कुलदीप (23, पुत्र कुंदन सिंह), हनुमान चट्टी निवासी नब्बू (25, पुत्र गजेंद्र सिंह) और मनोज (23 वर्ष पुत्र मोहन सिंह, सैंतुणा गोपेश्वर निवासी) बैनाकुली में अलकनंदा नदी पर निर्मित वैकल्पिक पुल को पार कर बदरीनाथ हाईवे की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

रस्सी टूटने से नदी में गिरे

5 people missing in alaknanda river

अचानक रस्सी टूटने से पांचों युवक अलकनंदा नदी में जा गिरे। इसे देख बैनाकुली के ग्रामीण उन्हें बचाने मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह नदी के तेज बहाव में बह चुके थे।

लोगों की सूचना मिलते ही बदरीनाथ थाने के थानाध्यक्ष मुकेश चौहान मय फोर्स मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि चारों युवक खीरों घाटी से सेक्स पावर बढ़ाने वाली कीड़ा-जड़ी (यारसागंबू) के दोहन के लिए गए थे। यह जड़ी काफी ऊंची कीमत पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेची जाती है।

धन सिंह घरिया ने बताया कि लोगों ने लामबगड़ में विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना के बैराज में जूते और चप्पल तैरते देखे। जिससे लगता है कि बहे युवक बैराज तक पहुंच गए हैं। जेपी कंपनी के उप महाप्रबंधक रणवीर सिंह का कहना है कि बैराज स्थल पर जालीनुमा चैनल हैं। यदि बहे युवक बैराज में देखे जाते हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी जाएगी।

बरसाती नाले में बहे दो किशोर, मौत

5 people missing in alaknanda river

वहीं कुआऊं मंडल के लोहाघाट में बलाना गांव के दो किशोरों की भाड़ीगाड़ के बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। बारिश के बाद नाले में एकाएक पानी बढ़ गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। ऋषेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

शनिवार को बलाना गांव के अंकित पुत्र जगदीश वर्मा (12) तथा गौरव कुमार पुत्र राजकुमार (15) अपने गांव से पुलहिंडोला जा रहे थे। भाड़ीगाड़ को पार करते समय बरसाती नाले में पानी बढ़ जाने से दोनों किशोर बह गए।

प्रकाश वर्मा ने लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलने पर रास्ते से गुजरते वक्त मदन राम, योगेश जोशी ने दोनों किशोरों को नाले से बहार निकाला और 108 सेवा को सूचना दी।

परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर सिंह दोनों किशोरों को 108 से लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय में लाए जहां डा. इरशाद ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रविवार को थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने बाद परिजनों को सौंप दिया है।  नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, किरन वर्मा, पप्पू वर्मा, गोविंद वर्मा, सीएल वर्मा आदि तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed