फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   48 hours critical for uttarakhand

आने वाले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए खतरनाकः तबाही मचाने के लिए बादल फिर तैयार, पांच की मौत

Wed, 12 Jul 2017 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Jul 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
48 hours critical for uttarakhand
debris - फोटो : amar ujala

सोमवार को दिन-रात बरस कर राजधानी देहरादून में बाढ़ जैसे हालात पैदा करने वाली बारिश मंगलवार दोपहर बाद फिर शुरू हो गई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से देहरादून के लोग खौफजदा हैं।

विज्ञापन


रातभर बारिश के बीच उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके चमोली में बादल फटने की घटना और भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई। चमोली जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश जारी रही। व‌हीं बीती रात बादल फटने से घाट के धुर्मा कुंडी गांव मे घरों में घुसा मलबा घुस गया। मलबे से कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


वही मसूरी के निकट वाहन में बोल्डर गिरने से दो सगे भाइयों के साथ तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। पिथौरागढ़ में मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। देहरादून के सहस्त्रधारा और क्लेमटाउन क्षेत्र में एक महिला सहित दो लोग नदी में बह गए। इनमें युवक का शव बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपेश्वर के समीप मंडल घाटी में भी भारी बारिश से कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। बारिश, भूस्खलन से चमोली जिले में 15 संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। चमोली जिले में तड़के करीब तीन बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिले के सलना गांव था। कहीं से नुकसान की सुचना नहीं है। वहीं घाट थराली मोटर मार्ग पर रात भर बारिश होने से भूस्‍खलन हो गया। जिसकी चपेट में एक वाहन आ गया।

रोकी गई केदारनाथ यात्रा

48 hours critical for uttarakhand
kedarnath

रुद्रप्रयाग में भी मंगलवार सुबह से घने बादल छाए रहे। केदारनाथ में सुबह बारिश हुई जिससे धाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक ली गई है। प्रशासन की अनुम‌ति के बाद ही यात्रियों को आगे जाने दिया जाएगा। बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। बदरीनाथ व हेमकुंड यात्रा जारी है।

बड़कोट में यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुना पुल नैनबाग के बीच सोमवार को देर शाम आए मलबे के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही थी। मार्ग सुब‌ह साढ़े आठ बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

नई टिहरी के टिहरी बांध क्षेत्र के आसपास एक दुग्ध वाहन झील में गिर गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया। झील से एक शव निकाला जा चुका है।

आने वाले दो द‌िन गुजरेंगे भारी

48 hours critical for uttarakhand
rain
उत्तराखंड में आने वाले दो द‌िन भारी गुजरेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले 48 घंटे भारी बारिश और इससे बड़े नुकसान की आशंका जताई है। आशंका के तहत आपदा प्रबंधन तंत्र को बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

सोमवार से प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई। प्रदेशभर में कई जगहों पर दिन में 64 मिमी से अधिक (भारी बारिश) रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत सोमवार से प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई।

प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। राजधानी में भी सुबह से बारिश शुरू हुई। दोपहर बाद तेज बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। 
 

अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

48 hours critical for uttarakhand
rain

मौसम विभाग ने राजधानी में 12 घंटे में 37 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। बारिश के बीच दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सूबे में अभी अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश की वजह से प्रदेशभर में भूस्खलन का खतरा बढ़ने के साथ ही कई जगहों पर सड़कें बंद होने का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

​कहीं भी भारी जनहानि होने की आशंका है। मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में भी रुक-रुक कर बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed