Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4497 birds reach migration in Asan lake

आसन झील में 56 प्रजातियों के 4497 परिंदे पहुंचे प्रवास पर

Sun, 31 Jan 2021 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
4497 birds reach migration in Asan lake
विकासनगर। देश के पहले आसन वेटलैंड कंजरवेशन रिजर्व में विदेशी परिदों का कुनबा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इस साल झील में 56 प्रजातियों के 4497 परिदों ने अपनी आमाद दर्ज कराई है। बीते साल 50 प्रजातियों के 4466 परिंदों ने झील में अपनी दस्तक दी थी। पक्षियों की बढ़ती संख्या को देख पक्षी विशेषज्ञ और वन महकमा खासा उत्साहित है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से आयोजित होने वाली यह गणना सुबह नौ बजे से शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली। इस दौरान विभिन्न टोलियों ने आसन बैराज झील के साथ ही आसपास के जंगल क्षेत्र में पक्षियों की गणना की। गणना के दौरान विभिन्न परिंदों की आमाद को झील में दर्ज किया गया। मालूम हो कि हर साल हजारों की संख्या में विदेशी परिंदे हजारों मील का सफर तय कर आसन बैराज झील में पहुंचते हैं। मार्च तक आसन झील ही इन परिंदों का घरौंदा होती है। जनवरी के अंतिम पखवाड़े तक सभी पक्षी झील में पहुंच जाते हैं, जिसके चलते इस समय इन परिंदों की गणना की जाती है।
विज्ञापन

भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक डॉ. धनंजय मोहन ने बताया कि आसन बैराज झील में हर साल पक्षियों का कलरव बढ़ रहा है। आसन झील से लेकर डाकपत्थर बैराज तक पक्षियों को झील के आसपास विचरण करते हुए देखा जा सकता है। गणना में इस्तेमाल होने वाले डेटा का इस्तेमाल झील में पहुंचने वाले परिंदों के व्यवहार और आचरण की स्टडी में इस्तेेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में तितली ट्रस्ट के संजय सोंधी, आंचल सोंधी, नेचर वाक संस्था के रमन कुमार, सिंपू और प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
बीते सात साल में इतने पक्षी आए प्रवास पर
साल कुल पक्षी प्रजातियां
2015 5796 38
2016 5635 39
2017 4589 60
2018 6008 61
2019 6170 79
2020 4466 50
2021 4497 55
==================
इन प्रजातियों के पक्षी पहुंचे प्रवास पर
लेजर विजटलिंग डक-2
बार हेडेड गूज- 55
ग्रे लैग गूज-9
रुडी शेलडक- 852
नार्दल शूविलर-121
गारगेनी-2
गेडवाल-189
यूरेशियन विजन-525
इंडियन स्पाट बिल्ड डक-81
मलार्ड-28
नार्दन पिनटेल- 85
ग्रीन विंगल टिल-6
रेड क्रिस्टेड पोचार्ड-764
कॉमन पोचार्ड-234
फेरीजिनियस डक-13
टफटेड डक-50
डक एसपी-100
ग्रे फ्रेनकालिन-1
लिटिल ग्रेब-13
ग्रेट क्रिस्टेड ग्रेब-3
यूरेशियन मोरहेन-62
यूरेशियन कूट- 889
ग्रे हेडेड स्वांफेन-9
व्हाइट ब्रिस्टेड वारर हैन-1
ब्लैक विंगड स्टिलट-40
रिवर लैपविंग-16
ग्रीन सेंडपाइपर-1
कॉमन ग्रीनशेंक-11
कॉमन रेडशेंक-1
प्लास इगल-1
एशियन ओपन बिल-5
पेंटेड स्टाक-7
लिटिल कारमोरेंट-30
ग्रेट कारमोरेंट-11
इंडियन कारमोरेंट-6
ग्रे हेरोन-1
पर्पल हेरोन-5
ग्रेड इगरेट-4
इंटरमिडिएट इगरेट-1
लिटिल इगरेट-15
ग्लासी आईबीस-2
रेड नेपड आईबीस-3
यूरेशियन मार्श हैरियर-3
हैरियर एसपी-1
व्हाइट टेलड ईगल-1
स्टाक बिल्ड किंगफिशर-3
व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर-7
पिड किंगफिशर-2
स्ट्रीक थ्रोटेड स्वेलो-200
प्लमबियस रेड स्टार्ट-1
व्हाइट कैप्ड रेड स्टार्ट- 1
ग्रे वागटेल-2
व्हाइट ब्रोड वागटेल-3
व्हाइट वागटेल-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed