फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   448 Scouts and Guides from Uttarakhand will showcase their skills at the National Jamboree.

Dehradun News: उत्तराखंड के 448 स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय जंबूरी में दिखाएंगे कौशल

Mon, 24 Nov 2025 08:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
448 Scouts and Guides from Uttarakhand will showcase their skills at the National Jamboree.
लखनऊ में आयोजित 19वीं जंबूरी की हुई शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लखनऊ में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में उत्तराखंड के 448 स्काउट्स, गाइड्स व रोवर-रेंजर्स अपना कौशल दिखाएंगे।
लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की शुरुआत हो चुकी है। 29 नवम्बर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदेशभर से स्काउट्स एंड गाइड्स, रोवर-रेंजर्स व यूनिट लीडर प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें अल्मोड़ा जिले से 38, बागेश्वर से 35, चंपावत से 33, देहरादून से 25, हरिद्वार से 49, नैनीताल से 55, पौड़ी से 30, पिथौरागढ़ से 63, टिहरी से 21, ऊधमसिंह नगर से 33, उत्तरकाशी से 22 एवं शांतिकुंज हरिद्वार से 44 शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के स्काउट्स एंड गाइड्स 35 प्रमुख गतिविधियों में व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से प्रतिभाग और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें रॉक क्लाविंग, नौकायान, आरचरी, पैराग्लाइडिंग, ड्राइंग, पेंटिंग सहित मार्च पास्ट, गणवेश, कलर पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूट प्लाजा, गेट निर्माण आदि शामिल हैं।
---------------
शिक्षा मंत्री को मिलेगा सिल्वर एलीफेंट अवार्ड
राष्ट्रीय जंबूरी में भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को 26 नवंबर को सिल्वर एलीफेंट अवार्ड मिलेगा। उन्हें यह अवार्ड स्काउट एंड गाइड आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
910 स्काउट गाइड बनेंगे युवा आपदा मित्र
प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों में स्काउट एंड गाइड भी मददगार बनेंगे। इसके लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड की ओर से युवा आपदा मित्र योजना के तहत 910 स्काउट गाइड को प्रादेशिक कैंपिंग केंद्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें अल्मोड़ा के 120 स्काउट-गाइड, बागेश्वर 30, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग 50-50, चंपावत 80, देहरादून 200, नैनीताल 100 एवं टिहरी व उत्तरकाशी के 90-90 स्काउट एंड गाइड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed