फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   430 years old almanac preserved with Japanese technology

जापानी तकनीक से संरक्षित किया 430 साल पुराना पंचांग

Wed, 03 Feb 2021 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
430 years old almanac preserved with Japanese technology
सुनील सिलवाल। उत्तराखंड संस्कृति विभाग और राज्य अभिलेखागार ने 430 साल पुराने दुर्लभ पंचांग को जापानी तकनीक से संरक्षित किया है। अमर उजाला ने दो जनवरी के अंक में ‘430 साल पुराने पंचांग को संरक्षण की दरकार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसका संस्कृति विभाग ने संज्ञान लेते हुए पंचांग को संरक्षित किया।
विज्ञापन

महानिदेशक और अपर सचिव आनंद स्वरूप के निर्देश पर संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक वीएन सिंह और टेक्निकल अंसिस्टेंट इतिहास मनोज जखमोला ने जापानी तकनीक से पंचांग की कायापलट दी है। सहायक निदेशक वीएन सिंह ने बताया कि पंचांग की एक प्रति राज्य अभिलेखागार में भी रखी गई है। बताया कि संस्कृति विभाग के पास अभी तक 1814 तक के ही अभिलेख मौजूद थे, लेकिन अब सबसे पुराना अभिलेख गोपाल भारद्वाज का 430 साल पुराना पंचांग है। बताया कि इस पंचांग की माइक्रो फिल्म भी तैयार की जा रही है, जिससे इस पांडुलिपि की उम्र करीब 400 साल और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मनोज जखमोला ने बताया कि पंचांग की पांडुलिपि की स्टडी की गई। इसके बाद इसे जापानी तकनीक से संरक्षित करने का प्रयोग किया गया। बताया कि इस पर लोकता टिशू पेपर 9 जीएसएम का इस्तेमाल किया गया। मैदा को गर्म करके ग्लूटिन हटाने के बाद उसका लेप पेपर पर लगाया गया है। बताया कि हर पेपर को अलग-अलग संरक्षित किया गया है। इसमें वुडन का भी प्रयोग किया गया है। बताया कि अब इस पंचांग की उम्र करीब 50 साल और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अमर उजाला का जताया आभार
सहायक निदेशक वीएन सिंह और इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला में खबर छपने के बाद संस्कृति विभाग ने पंचांग के संरक्षण के तत्काल पहल की। अब पंचांग के सदियों तक सुरक्षित रहने की उम्मीद है। गोपाल भारद्वाज ने संस्कृति विभाग के महानिदेशक आनंद स्वरूप का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed