{"_id":"698cbbdd659325457e039ffc","slug":"430-posts-will-be-filled-through-outsourcing-in-roadways-dehradun-news-c-5-hld1006-899299-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रोडवेज में आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे 430 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रोडवेज में आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे 430 पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-परिवहन निगम प्रबंधन ने देहरादून, नैनीताल और टनकपुर मंडल के लिए एजेंसी को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। परिवहन निगम चालक, परिचालक के 430 पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती करने जा रहा है। इस संबंध में निगम के महाप्रबंधक कार्मिक ने सूचीबद्ध आउटसोर्सिंग संस्था को पत्र भेजा है।
पत्र में बताया गया कि देहरादून मंडल में 125 चालकों, नैनीताल मंडल में सबसे अधिक 211 परिचालक और 85 चालक नियुक्त होंगे। जबकि टनकपुर मंडल नौ कंडक्टरों की तैनाती की जानी है। महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन मेहरा ने निर्देश दिया है कि चालक पद के आवेदकों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों टेस्ट आईआरडीटी (आईआरडीटी) झाझरा देहरादून में आयोजित किया जाएगा। टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की सूची मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिसके बाद उन्हें डिपो आवंटित किए जाएंगे।
परिवहन निगम ने मंडलीय और डिपो प्रबंधकों को रिक्तियों के पुनः परीक्षण के निर्देश भी दिए हैं। डिपो प्रबंधकों को दो दिन और मंडलीय प्रबंधकों को तीन दिन का समय दिया गया है। यदि किसी डिपो में आवश्यकता से अधिक कर्मचारी पाए जाते हैं तो इसके लिए संबंधित मंडल और डिपो प्रबंधक स्वयं उत्तरदायी होंगे। अधिकारियों निर्देश दिया गया है कि जहां संभव हो अधिकता वाले डिपो से कर्मचारियों को कमी वाले डिपो में भेजकर व्यवस्था को संतुलित किया जाए।