{"_id":"577d81154f1c1b72027fbd08","slug":"43-namami-gange-scheme-start-in-haridawar-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में आज गूंजेगा नमामि गंगे, 4 केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में आज गूंजेगा नमामि गंगे, 4 केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे धर्मनगरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Jul 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
उमा भारती समेत चार केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे मिशन से जु़ड़ी हरिद्वार और ऋषिकेश की करीब 43 योजनाओं का बृहस्पतिवार को हरिद्वार में श्रीगणेश होगा। इसके लिए चार केंद्रीय मंत्री धर्मनगरी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषिकुल विद्यापीठ के मैदान पर होने वाले इस समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उमा भारती, चौधरी वीरेंद्र सिंह और डॉ. महेश शर्मा के साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत भी बतौर अतिथि शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को होने वाले समारोह में जिन परियोजनाओं का श्रीगणेश किया जाना है, उनमें हरिद्वार के हिस्से में अभी तक कोई खास योजना नहीं आई है। नेशनल मिशन फॉर गंगा के निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना में हरिद्वार में एक स्नान घाट के अलावा छह शवदाह गृह बनाए जा रहे हैं। अगले चरण में नालों को गंगा में गिरने से बचाने की योजना पर काम होगा।
विज्ञापन
Published By: Vivek Singh