फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   420 people will be able to get passport made daily

पासपोर्ट के लिए खुल गए पूरे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

Sat, 17 Jul 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
420 people will be able to get passport made daily
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के चलते लगी बंदिशों के बाद अब नई गाइडलाइन के तहत पासपोर्ट बनाने के लिए उत्तराखंड में भी पूरी क्षमता के साथ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट खोल दिए गए हैं। देहरादून पासपोर्ट सेवा केंद्र में रोजाना 420 जबकि, प्रदेश के छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में रोजाना 40-40 अपॉइंटमेंट खोले गए हैं। अब आवेदन करने वालों को अगले दिन का ही अपॉइंटमेंट मिल जा रहा है।
विज्ञापन

दून के हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) और प्रदेश के सभी छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) पर कोविड कर्फ्यू में ढील के बाद अब तक पासपोर्ट के लिए आधी क्षमता के साथ आवेदकों को बायोमेट्रिक सत्यापन का अपॉइंटमेंट दिया जा रहा था। इसे अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि देहरादून पीएसके समेत अल्मोड़ा, रुद्रपुर, श्रीनगर गढ़वाल, काठगोदाम, नैनीताल और रुड़की स्थित पीओपीएसके में भी पूरी क्षमता के साथ बायोमीट्रिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बताए गए समय पर ही केंद्र पहुंचे और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed