फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएम ने दिए परीक्षा में सफल होने के मंत्र

पीएम ने दिए परीक्षा में सफल होने के मंत्र

Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पीएम ने दिए परीक्षा में सफल होने के मंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को गुरु नानक महिला इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा में छात्राओं ने टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा में सफल होने के मंत्र सुने। छात्राओं ने बताया कि प्रधानमंत्री को सुनने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

अंबेेडर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मंडल संयोजक सुबोध थपलियाल की अध्यक्षता में भाजपा की सामयिक योजना पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा देने वाले बच्चों को संबोधित किया गया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं शामिल हुईं। भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका मधु जैन ने कहा कि छोटे-छोटे लक्ष्यों से ही बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। बच्चों पर अभिभावकों को अपनी मर्जी नहीं थोपनी चाहिए। परीक्षा का महत्व है, लेकिन जिंदगी परीक्षा नहीं है। किसी बच्चे की तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बच्चों से प्रश्न पूछे और उन्हें पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वालों में लवजीत कौर, फातिमा, खुशी, मुस्कान आदि शामिल रहीं। इस दौरान बीडी सेमवाल, हनी पाठक, अमृता अग्रवाल, प्रमोद भट्ट, उमेश राय, नवनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed