{"_id":"5c1e6943bdec2256c333df29","slug":"41545496899-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। युवा कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड स्तर पर आयोजित युवा महोत्सवों में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें 27 व 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगी।
शनिवार को भटवाड़ी के रामलीला मैदान में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ प्रमुख चंदन पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन संस्कृति की संरक्षण एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी हैं। इस दौरान पांडव एवं रांसो नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षु आईएएस बीडीओ नमामि बंसल ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। उधर, पुरोला में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, प्रकाश भंडारी, लोकेंद्र रावत, चतर सिंह चौहान, गुलाब सिंह, भुवनेश उनियाल आदि मौजूद रहे। शनिवार को डुंडा आदि स्थानों पर भी युवा महोत्सवों का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें आगामी 27 व 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगी। यहां से राज्यस्तर के लिए टीमों का चयन किया जाएगा।