फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sat, 08 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी में जांबाजों के हैरतअंगेज कारनामे देखकर सभी दंग रह गए। जेंटलमैन कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों से ऐसा दम दिखाया कि सभी ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। मौका था आईएमए में मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का। इस दौरान उप सेना प्रमुख ले. जन. देवराज अन्बु भी मौजूद रहे।
भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार सुबह आयोजित होने वाली गरिमामय पासिंग आउट परेड में शिरकत करने से पहले जेंटलमैन कैडेटों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। अकादमी में आयोजित मल्टी एक्टिीविटी डिस्पले शो में कैडेटों के करतब देख दर्शक दीर्घा में बैठे लोग रोमांचित हो उठे। सेना के उच्चाधिकारियों, तमाम गणमान्य लोगों व कैडेटों के परिजनों ने दो घंटे तक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। जांबाजों का टोरनैडोज (मोटर साइकिल पर सवार दस्ता) का प्रदर्शन आकर्षण का खास केंद्र रहा। पैरा ब्रिगेड के पैरा जंपरों ने हजारों फ ीट ऊंचाई से छलांग लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जेंटलमैन कैडेट्स ने घुड़सवारी, ट्रिक राइडिंग, रिंग फ ायर जंपिग, टेंट पिगिंग आदि साहसिक करतब दिखाकर शारीरिक और मानसिक संतुलन का बेहतर प्रदर्शन किया। डॉग स्क्वायड ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

-----
रंगीन रोशनी से जगमगाया आईएमए
शुक्रवार की शाम भारतीय सैन्य अकादमी सतरंगी प्रकाश से जगमग हो उठी। पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। इस शो के माध्यम दिखाया गया कि अकादमी की स्थापना से लेकर अभी तक के सफ र में भारतीय सैन्य अकादमी में जेंटलमैन कैडेटों को मिलने वाले सैन्य प्रशिक्षण के साथ ही अकादमी के संरचनात्मक ढांचे में कितना बदलाव हुआ है। पहले अकादमी की तस्वीर कैसी थी और वर्तमान में कितनी परिवर्तित हुई है। आजादी से पहले और आजादी के बाद आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड की शानो-शौकत में किस किस तरह बदलाव हुआ है, इसकी झलक भी साउंड एंड लाइट शो में दिखी। जूनियर कैडेटों ने अपने सीनियर कैडेट्स को सैल्यूट कर अकादमी से विदाई दी। इस मौके पर अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल एसके झा सहित कई अतिथि और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed