फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शिवमय हुई द्रोणनगरी

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शिवमय हुई द्रोणनगरी

Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शिवमय हुई द्रोणनगरी
टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा से शिवमय हुई द्रोणनगरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान द्रोणनगरी पूरी तरह शिवमय नजर आई। शोभायात्रा के दौरान भगवान के शिव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने पूरे जोश के साथ जगह जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान शिव के गणों का रूप धारण किए कलाकार और श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल 21 घोड़ों, पांच ऊंटों के अलावा कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के आगे 251 महिलाएं कलश धारण किए चल रहीं थीं।
शुक्रवार को करीब 11 बजे श्री टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शुरू हुई। शोभायात्रा में 251 महिलाएं कलश धारण कर आगे चल रहीं थीं। कलश में गंगा जल लेकर और पीत वस्त्र पहने हुए महिलाएं भगवान शिव के जयकारे लगाती हुई चल रहीं थीं। श्री टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शिव का द्रोणाचार्य को धनुष देते हुए झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इसके अलावा श्रीराम मंदिर अयोध्या, बिल्केश्वर महादेव, एकलिंग महादेव, महाकाल की भस्म आरती, कोल्हपुर की महालक्ष्मी छप्पन भोग, यमराज, काल भैरव, सूर्य लोक दरबार, शिव बारात, नंदी पर सवार शिव, शिव तांडव, पंचमुखी हनुमान, भद्रकाली, महाकाल, कैलास मानसरोवर आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा जहां से गुजरी वहीं से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। लोगों ने शिव के जयकारों के साथ जगह जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, डाकरा, गढ़ी कैंट होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई। महंत मायागिरि महाराज ने श्री जंगम शिवालय पहुंचने पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत कृणागिरि महाराज, दिगंबर भरत गिरि महाराज, दिगंबर हरि शंकर गिरि, महाराज सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, मनमोहन जायसवाल, रजनीश यादव, आशीष गुप्ता, हितेश कांबोज, जतिन कांबोज आदि मौजूद रहे। व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मियों के साथ ही श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल के स्वयंसेवकों का भी सहयोग रहा।

बैंडों ने वातावरण को शिवमय बनाए रखा
शोभायात्रा में शामिल हुए बैंडों ने वातावरण को शिवमय बनाए रखा। दिल्ली से आए जिया बैंड ने भजनों के साथ ही देशभक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। बताया गया है कि यह बैंड बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी प्रस्तुति दे चुका है। इसके अलावा शोभायात्रा में दिल्ली का श्रीराम बैंड, सहारनपुर का अशोक बैंड और देहरादून का अल्ताफ बैंड भी शामिल रहा।

राह की सफाई में जुटे रहे स्वयंसेवक
शोभायात्रा के दौरान प्रसाद के रूप में फल, खीर, हलुआ वितरित किया गया। इस दौरान सड़क पर होने वाली गंदगी को सेवादल के स्वयंसेवक साफ करते रहे।
वहीं शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा शुरू होते ही श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इससे पहले शिवाजी धर्मशाला में भी भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं प्रसाद के रूप में 11 क्विंटल देशी घी के लड्डू वितरित किए गए।


मेरठ से लाया गया ‘नंदी’
शोभायात्रा में शिव बारात के लिए नंदी को मेरठ से लाया गया था, जिस पर सवार होकर भगवान शिव के स्वरूप शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान नंदी पर सवार शिव के स्वरूप ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed