{"_id":"5b15a0744f1c1ba16e8b63c4","slug":"41528143988-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही चांस में प्रगुन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही चांस में प्रगुन ने मारी बाजी
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
सीबीएसई नीट में 720 में से 660 अंक हासिल करने वाले प्रगुन आहूजा ने यह कामयाबी पहले ही चांस में पाई है। प्रगुन अपने परिवार से पांचवें डॉक्टर बनेंगे। इससे पहले उनके माता-पिता के अलावा दो बड़ी बहनें भी डॉक्टर हैं। प्रगुन की इस कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है।
देहरादून में जन कल्याण अस्पताल के मालिक डॉ. संदीप आहूजा और डॉ. रीना आहूजा के लिए सोमवार का दिन खुशियां लेकर आया। उनके सबसे छोटे बेटे ने नीट क्वालिफाई कर लिया। पहले ही चांस में प्रगुन आहूजा ने 660 अंकों के साथ नीट पास किया है। देर शाम तक आए नतीजों में प्रगुन के प्रदेश में सबसे अधिक अंक हैं। प्रगुन ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ ब्राइटलैंड स्कूल से 10वीं और उन्होंने डीपीएस आरकेपुरम (दिल्ली) से 92 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की। इससे पहले उनकी बहन डॉ. सना आहूजा मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से यूजी एवं पीजी कर चुकी हैं।
जबकि, छोटी बहन रिया आहूजा एम्स दिल्ली से एमबीबीएस कर रही हैं। प्रगुन ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। उनका सपना भी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने का है। प्रगुन अद्भुत प्रतिभा के धनी रहे हैं। वह नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के भी स्कॉलर हैं। प्रगुन ने देहरादून में अविरल क्लासेज से स्टडी मैटेरियल लिया था। उनका कहना है कि रेगुलर स्टडी बेहद जरूरी है। प्रगुन के पिता डॉ. संदीप आहूजा का कहना है कि डॉक्टरी सामाजिक सेवा का काम है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनके बच्चे भी इस दिशा में आगे बढ़ें।
विज्ञापन
सक्सेस मंत्रा : नीट में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसके लिए आपको रेगुलर स्टडी हर हाल में करनी होगी।
रिपोर्ट कार्ड
फिजिक्स : 160 अंक
केमिस्ट्री : 170 अंक
बायोलॉजी : 330 अंक