{"_id":"5b11b1864f1c1bf16e8b5b68","slug":"41527886214-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने खोला उतर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने खोला उतर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (रि-इवेल्यूएशन) का विकल्प खोल दिया है। बोर्ड ने इस बार परीक्षाओं से पहले इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। देशभर से सवाल उठने के बाद बोर्ड इस साल 10वीं और 12वीं में केवल एक दिन के लिए पुनर्मूल्यांकन खोल दिया है। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपने उत्तर पुस्तिका के मार्क्स वेरिफिकेशन और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी हासिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक पहले यह तय किया गया था कि पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा लेकिन बाद में बोर्ड ने छात्र हितों को देखते हुए इसका विकल्प खोल दिया है। बिना शुल्क के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। रि-इवेल्यूएशन के खिलाफ दोबारा कोई अपील करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
......................
पांच जून तक वेरिफिकेशन के लिए आवेदन
10वीं और 12वीं के अंकों के वेरिफिकेशन यानी उत्तर पुस्तिका में अंकों के योग में गड़बड़ी की आशंका पर इसके लिए पांच जून तक आवेदन किया जा सकता है। प्रति विषय वेरिफिकेशन के लिए छात्र को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
...............
फोटोकॉपी के लिए दो दिन आवेदन
अगर आप अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए 15 और 16 जून को ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा। 12वीं के छात्र को एक उत्तर पुस्तिका के लिए 700 रुपये और 10वीं के छात्र को एक उत्तर पुस्तिका के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
...............
पुनर्मूल्यांकन को दो दिन मौका
अगर आप अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन यानी उत्तर पुस्तिका को सीबीएसई से दोबारा चेक कराना चाहते हैं तो इसके लिए 21 व 22 जून को आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रति प्रश्न आपको 100 रुपये शुल्क देना होगा। 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यह शुल्क समान है।
...............
यहां करें आवेदन : www.cbse.nic.in
...............
मूल्यांकन से भागने वाले शिक्षकों पर शिकंजा
सीबीएसई ने चीफ नोडल सुपरवाइजर से मांगी जानकारी
बोर्ड मूल्यांकन से गायब रहे शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन से गायब होने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने मूल्यांकन के चीफ नोडल सुपरवाइजर को पत्र भेजकर ऐसे शिक्षकों की पूरी जानकारी मांगी है। इनकी पूरी डिटेल सीबीएसई हेड ऑफिस को भेजी जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि इस साल बार-बार चेताने के बावजूद कई स्कूल ऐसे थे, जिनके शिक्षकों ने 10वीं और 12वीं के मूल्यांकन में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों की पूरी जानकारी नोडल इवेल्यूएशन सेंटरों से मांगी गई है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने कहने के बावजूद मूल्यांकन में अपने शिक्षक नहीं भेजे। सीबीएसई के पूर्व में जारी सर्कुलर के हिसाब से स्कूलों ने नियम का अनुपालन नहीं किया है। रणबीर सिंह के मुताबिक, 30 जून तक सभी नोडल सुपरवाइजर को मूल्यांकन से गायब रहे शिक्षकों की डिटेल्स भेजनी होगी।