फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवहन निगम ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया तोहफा

परिवहन निगम ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया तोहफा

Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया तोहफा
परिवहन निगम ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया तोहफा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
आखिरकार श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपने हजारों दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के साथ ही महंगाई भत्ता देने पर राजी हो गया है। इस संबंध में शनिवार को प्रमुख प्रबंध निदेशक बीके संत की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
प्रबंध निदेशक की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक दैनिक वेतनभोगी परिचालकों, अंशकालिक कर्मचारियों को 1600 रुपये महंगाई भत्ते के साथ 7515 रुपये मासिक वेतन के मिलेंगे। वहीं कार्यशाला में जॉब वर्क पर कार्यरत कर्मचारियों को 5555 रुपये मासिक वेतन के साथ ही 1600 महंगाई भत्ता मिलेगा। अर्द्धकुशल कर्मचारियों को न्यूनतम मासिक वेतन 7215 रुपये दिया जाएगा। कार्यशाला में कार्यरत जॉब वर्क के कुशल कर्मचारियों को 6035 रुपये वेतन के साथ ही 1660 रुपये महंगाई भत्ता दिया जाएगा। ऐसे में कुशल कर्मचारियों को मासिक 7695 रुपये वेतन मिलेगा। अंशकालिक कर्मचारियों को भी अब 6735 मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काफी समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारी कई बार आंदोलन भी कर चुके थे लेकिन कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ पाया था। अब श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपने कर्मचारियों के वेतन में इजाफा करने पर राजी हो गया। इस संबंध में प्रबंधक की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए। कर्मचारी संगठनों ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन बहुत पहले बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया तो सही है। वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि वेतन बढ़ने से कर्मचारियों की वित्तीय हालत ठीक होने के साथ ही उनकी कार्यक्षमता भी बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed