{"_id":"5ae0e6604f1c1b57098b6883","slug":"41524688480-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क की बुकिंग का होगा हाई सिक्योरिटी ऑडिट-कोर्डिनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क की बुकिंग का होगा हाई सिक्योरिटी ऑडिट-कोर्डिनेशन
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग का हाई सिक्योरिटी आडिट कराने का फैसला लिया गया है। ऑडिट करने वाली टीम बुकिंग में हो रही गड़बड़ियों और उसके तरीकों का खुलासा करेगी। नेशनल इनफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) की ऑनलाइन बुकिंग में नई ओटीपी व्यवस्था को लागू करने के बाद समस्या आ रही है, वह दूर नहीं होती है, तो पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। यह निर्णय प्रमुख वन संरक्षक जयराज की अध्यक्षता में वन मुख्यालय में कार्बेट पार्क प्रबंधन, होटल कारोबारियों, एनआईसी और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट एजेंसी (आईटीडीए)के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया है।
कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में हैकरों ने सेंध लगा दी है। मामले की जांच एसटीएफ भी कर रही है। शिकायतों के मद्देनजर एनआईसी ने बुकिंग में ओटीपी की व्यवस्था को लागू किया है, जिसका होटल कारोबारी विरोध कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने सभी पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया था, जिससे समस्या का स्थायी समाधान तलाशा जाए। बैठक में तय हुआ कि गड़बड़ियों की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा नामित कंपनियों के माध्यम से हाई सिक्योरिटी ऑडिट कराया जाए। एनआईसी बुकिंग की व्यवस्था में सुधार करे। अगर, इससे भी बात नहीं बनती है, तो पुरानी व्यवस्था को ही लागू कर दिया जाए। कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था पर आईटीडीए नजर रखे, जिससे कोई गड़बड़ी होती तो तत्काल आईटीडीए के विशेषज्ञ कदम उठा सकें। बैठक में कार्बेट पार्क निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।