{"_id":"5adcf6784f1c1b56098b5eca","slug":"41524430456-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां पानी वहां जीवन की संभावना : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां पानी वहां जीवन की संभावना : डीजीपी
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पृथ्वी में सबसे महत्वपूर्ण पानी है। जहां पानी होता है, वहीं जीवन की संभावना होती है। हर प्राणी पानी और पौधों पर निर्भर है। ऐसे में हमें इन दोनों की उपयोगिता को समझकर इनका संरक्षण करना चाहिए। तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। पृथ्वी दिवस पर हिमालयन यूनिटी मिशन और हैस्को संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने यह बात कही। गांधी पार्क में आयोजित गोष्ठी के बाद जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। रैली में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।
हैस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि कुछ दिवस ऐसे होते हैं, जो सभी धर्म से जुड़े होते हैं। कहा कि आने वाला समय भयानक होने वाला है। पृथ्वी का तापक्रम बदल बढ़ रहा है। तमाम नदियां मैली हो रही हैं। ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। दिल्ली का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हवा में भी हमारा दम घुट रहा है इसलिए समय रहते हमें जाग जाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति का मूल धर्म और कर्तव्य है।
वाडिया संस्थान में वैज्ञानिक डॉ. पीएस नेगी ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष छह लाख व्यक्ति कार्बन के प्रदूषण के कारण मौत को गले लगा रहे हैं। मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों को प्रदूषित कर दिया है। संकट का समाधान भी हम लोगों को मिलकर करना है। इस दौरान इस दौरान कलाकारों ने जौनसारी परात नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
गोष्ठी के बाद निकाली गई जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि डीजीपी अनिल रतूड़ी और हैस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांधी पार्क से होते हुए एस्लेहॉल चौक, कनक चौक, परेड मैदान, घंटाघर होते हुए वापस गांधी पार्क में समाप्त हुई। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र भसीन, डॉ. माधव मैठाणी, डॉ. दीपक भट्ट, एचबी डिमरी, डॉ. राकेश कुमार, विनोद खाती, रंजना कुकरेती, प्रशांत शर्मा, प्रमोद जोशी, डीपी मैठाणी आदि समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी शामिल रहे।