{"_id":"5ac3e5564f1c1bf1618b5435","slug":"41522787670-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नलकूपों से मिलेगा 4.3 एमएलडी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नलकूपों से मिलेगा 4.3 एमएलडी पानी
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो /अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सीवर और पेयजल लाइनें डालने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को सात दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पांच कॉलोनियों में बन रहे नलकूपों से लोगों को 4.3 एमएलडी पानी उपलब्ध होने की बात कही।
विधायक गणेश जोशी मंगलवार को अपने कार्यालय में पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बृजलोक कॉलोनी, हाथीबड़कला, अमन विहार, गंगोत्री विहार, इंद्रा कालोनी में नलकूप का काम अंतिम चरण पर है। कार्य पूरा होने पर क्षेत्र लोगों को काफी हद तक पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। इस अवसर पर नीलकंठ विहार में डाली जा रही सीवर लाइन को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने सीवर और पेयजल लाइनें डालने के लिए खोदी गई सड़कों को सात दिन में ठीक करने को कहा है। बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक एमसी पंत, अधीक्षण अभियंता एनएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता सीताराम, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सेमवाल, कनिष्ठ अभियंता पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।