{"_id":"5ac297764f1c1bca618b51e9","slug":"41522702198-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी में पसरा सन्नाटा, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी में पसरा सन्नाटा, भटकते रहे यात्री
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में मेरठ में हुई हिंसा का प्रभाव सोमवार को देहरादून के आईएसबीटी पर भी देखने को मिला। बसें नहीं चलने के कारण परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। मेरठ के रास्ते दिल्ली, जयपुर आदि जगहों पर जाने वाले यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। जयपुर जाने के लिए आईएसबीटी पहुंचे आशुतोष नयाल ने बताया कि वह दोपहर तीन बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं मिली। जयपुर जा रहे राजेंद्र कुमार का कहना था कि शाम पांच बजे बस अड्डे पहुंचने पर बस नहीं जाने की जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि अब कल देखते हैं। दिल्ली जाने वाले थॉमस ने बताया कि वह निजी काम से देहरादून आए थे। उन्हें वापस दिल्ली लौटना था, लेकिन बस नहीं चलने से नहीं जा सके। त्रिलोक सिंह ने बताया कि उन्हें जरूरी कार्य से दिल्ली जाना था। बस अड्डे पर आकर पता चला कि बसों का संचालन बंद है।