फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईएचएम से होटल मैनेजमेंट पढ़ने को करें आवेदन

आईएचएम से होटल मैनेजमेंट पढ़ने को करें आवेदन

Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आईएचएम से होटल मैनेजमेंट पढ़ने को करें आवेदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। वह देश के राष्ट्रीय स्तर के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रवेश परीक्षा जेईई से होगा, जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को देहरादून सहित देशभर में 33 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इस प्रवेश परीक्षा से 21 केंद्रीय होटल मैनेजमेंट संस्थान, 22 राज्यों के होटल मैनेजमेंट संस्थान सहित 14 प्राइवेट होटल मैनेजमेंट संस्थानों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन सहित होटल मैनेजमेंट के बैचलर कोर्स में दाखिला मिलता है। इस कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही 12वीं में अंग्रेजी विषय और छात्र-छात्रा का फिटनेस प्रमाण पत्र भी जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस प्रवेश परीक्षा से देहरादून स्थित आईएचएम में भी दाखिला होगा। प्रवेश परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें न्यूमैरिकल एबिलिटी के 30, रीजनिंग के 30, जनरल नॉलेज के 30, अंग्रेजी के 60 और एप्टीट्यूड के 50 सवाल शामिल हैं।
विज्ञापन

.................................
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 11 अप्रैल
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 20 अप्रैल
जेईई 2018 के आयोजन की तिथि : 28 अप्रैल
..................................
यह है वेबसाइट : www.applyadmission.net/nchmjee2018
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed