{"_id":"5a761a074f1c1b92268b8195","slug":"41517689351-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने बंद कराए निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने बंद कराए निर्माण कार्य
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
आठ सूत्री मांगों को लेकर देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति के बैनर तले ठेकेदारों ने शनिवार को शहर में चल रहे कई निर्माण कार्यों को बंद कराया। इसके अलावा उन्होंने यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि के कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया।
समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर व महासचिव राजेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में ठेकेदारों ने पहले लोनिवि कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद वे घंटाघर पहुंचे। यहां उन्होंने घंटाघर का सुदृढ़ीकरण का कार्य बंद कराया। इसके बाद उन्होंने नगर निगम परिसर में बन रहे नए भवन, लालपुल से आईएसबीटी तक चल रहे कार्यों को बंद कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वार्ता के बाद भी मांगें पूरी नहीं कर रही है। अगर जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि ठेकेदार एक करोड़ से अधिक के कार्यों की ई-टेंडरिंग, बड़े टेंडरों को छोटे टुकड़ों में देने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस मौके पर कमल शर्मा, अनुराग गुप्ता, गजेंद्र नेगी, अशोक खंडूड़ी, मनोज पंवार, संजय अग्रवाल, अशोक चौधरी, केशव, रणवीर पुंडीर, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।