फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसडीआरएफ करेगी तीन ड्रोन की खरीदारी

एसडीआरएफ करेगी तीन ड्रोन की खरीदारी

Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ करेगी तीन ड्रोन की खरीदारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

एसडीआरएफ जल्द ही तीन ड्रोन खरीदेगा। ड्रोन खरीद के लिए धन आवंटित होने के बाद खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो ड्रोन का प्रयोग आपदा या दूरस्थ इलाकों में फंसने वाले पर्वतारोही को खोजने में किया जाएगा। तीसरा ड्रोन नारकोटिक्स ब्यूरो का होगा, जो पहाड़ी इलाकों में अफीम की खेती पकड़ने में कारगर होगा। इसकी खरीद भी एसडीआरएफ के माध्यम से होगी।

तीन ड्रोन में दो एसडीआरएफ और एक नारकोटिक्स ब्यूरो का होगा। इसके लिए धन आवंटित हो गया है। नारकोटिक्स ब्यूरो का ड्रोन की खरीदारी भी एसडीआरएफ ही करेगी। एसडीआरएफ के पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने ड्रोन खरीदारी को लेकर आईएमए के अधिकारियों से भी मंत्रणा की, ताकि उच्च क्वालिटी के ड्रोन खरीदे जा सके। आईजी गुंज्याल के मुताबिक आपदा अथवा पर्वतारोही के दूरस्थ इलाकों में फंसने की स्थिति में ड्रोन का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है। कई बार पर्वतारोही को ढूंढने में काफी दिक्कत आती है। ड्रोन की मदद से इलाके का चुनाव आसानी से किया जा सकता है। नारकोटिक्स ब्यूरो का ड्रोन अफीम की खेती पकड़ने में काम आएगा। दूरस्थ इलाकों में सीधे अफीम की खेती पकड़ने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ड्रोन की मदद से साक्ष्य जुटने के बाद कार्रवाई में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed