फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शीतकालीन अवकाश पर प्राचार्य ने भेजा गढ़वाल विवि

शीतकालीन अवकाश पर प्राचार्य ने भेजा गढ़वाल विवि

Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश पर प्राचार्य ने भेजा गढ़वाल विवि
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

परीक्षा के बीच में शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश पर चले जाने से अब भी असमंजस बना हुआ है। मंगलवार को डीएवी के प्राचार्य डॉ.देवेंद्र भसीन ने गढ़वाल विवि के कुलपति को इस बाबत पत्र भेजा। उन्होंने बताया है कि कॉलेज में दो दिन से परीक्षाएं नहीं हुई हैं। विश्वविद्यालय इस मामले पर लिखित में अपना आदेश भेजे। वहीं, मामले में विवि के कुलपति प्रो.डीएस नेगी ने एक समिति गठित की है, जो बुधवार को अपना जवाब देगी।
राजधानी के चार अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश पर हैं। लेकिन कॉलेजों के पास इसके लिखित आदेश आज तक नहीं पहुंचे। इस वजह से कॉलेज रोजाना खुलते हैं, लेकिन न तो शिक्षक परीक्षा कराने आते हैं और न ही छात्र परीक्षा देने। कई शिक्षक असमंजस के बीच अपनी हाजिरी लगाने भी पहुंचे रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या कम है। असमंजस को खत्म करने के लिए मंगलवार को डीएवी के प्राचार्य डॉ.देवेंद्र भसीन ने गढ़वाल विवि को पत्र भेजा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कुलपति ने पत्र पर जवाब देने के लिए समिति गठित की। समिति बुधवार को जवाब देगी। लिखित आदेश न होने से कॉलेजों के प्राचार्य भी असमंजस में हैं। वहीं, गढ़वाल यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ.डीके त्यागी का कहना है कि विवि के कुलपति खुद मीडिया के सामने इस मामले पर जवाब दे चुके हैं। ऐसे में छुट्टी को लेकर असमंजस की जरूरत ही नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed