{"_id":"5a3c1c144f1c1bd0408be60e","slug":"41513888788-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में पहुंचीं छह जिलों की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में पहुंचीं छह जिलों की टीमें
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छह जिलों की टीमें दूसरे चरण में पहुंचने में कामयाब रही हैं। बृहस्पतिवार को पहले राउंड की लिखित परीक्षा में छह जिलों की टीमें बाहर हो गईं। वहीं, पिथौरागढ़ की टीम प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई।
आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी जिलों के प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक देवानंद देवली ने बताया कि प्रत्येक जिले के तीन-तीन प्रतिभागियों की एक घंटे की लिखित परीक्षा ली गई। प्रत्येक टीम को 50 प्रश्नों के जवाब देने थे। इसके आधार पर छह टीमों को दूसरे चरण के लिए चुन लिया गया है, जिसका परिणाम शुक्रवार सुबह जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत दूसरे चरण में पहुंचीं छह टीमों की घोषणा करेंगे। इसके बाद प्रतियोगिता में बहु विकल्पीय राउंड, विजुअल राउंड, एक्सटेंपोर स्पीच राउंड, वीडियो राउंड, रैपिड फायर राउंड और बर्जर राउंड आयोजित किया जाएगा। कंप्यूटर प्रोजेक्टर से टीमों से सवाल पूछे जाएंगे। ओवरऑल विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।