फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन कर्मियों और गुर्जर परिवारों के बीच हुई हाथापाई

वन कर्मियों और गुर्जर परिवारों के बीच हुई हाथापाई

Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
वन कर्मियों और गुर्जर परिवारों के बीच हुई हाथापाई
वन कर्मियों और गुर्जर परिवारों के बीच हुई हाथापाई
विज्ञापन

-- कुछ गुर्जर महिलाएं हुई घायल, पुलिस के पास पहुंची शिकायत
-- गुर्जर परिवारों को पार्क से हटाने पहुंचे थे वनकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत गौहरी रेंज में कुनाऊं चौड़ में रहने वाले गुर्जर परिवारों को पार्क से हटाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। मारपीट के दौरान कुछ महिलाओं के घायल होने की सूचना मिली है। आरोप है कि वनकर्मियों ने महिलाओं को लात-घूसों से पीटा। गुर्जर परिवारों ने उनके साथ हुई बर्बरता की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। उधर पार्क प्रशासन ने रिजर्व वन क्षेत्र में चारा पत्ती के लिए घुसे वन गूजरों को रोकने पर वनकर्मियों से गाली गलौच करने व पार्क क्षेत्र में अनधिकृत रूप से बनी एक झोपड़ी को हटाने के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को गौहरी रेंज के वनकर्मी रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल के साथ कुनाऊं चौड़ में दशकों से रह रहे गुर्जर परिवारों को हटाने के लिए पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वनकर्मियों ने जब गुर्जर परिवारों की झोपड़ियां तोड़नी शुरू की, तो उन्होंने इसका विरोध किया। गुर्जर बसीर के मुताबिक विरोध करने पर वनकर्मियों ने गुर्जर महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई महिलाओं को हल्की खरोंचें भी आई हैं। बताया कि मारपीट में गुर्जर महिला हुस्न बीबी, सलमा, जुम्मी को मारपीट से चोटें आई। बताया गया कि वनकर्मियों ने पशुओं के चारे, बिक्री के लिए ले जाने वाले दूध आदि को चीला बैराज वन चौकी से आगे नहीं जाने देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित गुर्जर परिवारों का कहना है कि उन्हें बिना किसी अल्टीमेटम के जबरन पार्क क्षेत्र से हटाया जा रहा है। जबकि इस पर पार्क प्रशासन की ओर से कोई लिखित आदेश भी जारी नहीं किया गया है। बताया कि महिलाओं से मारपीट की शिकायत पुलिस से की जाएगी। उन्होंने सरकार और स्थानीय विधायक से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं गौहरी रेंज अधिकारी
ऋषिकेश। गौहरी रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल का कहना है कि गुर्जर परिवारों के कुछ सदस्य रिजर्व फॉरेस्ट में चारापत्ती लेने गए थे। इस दौरान रोकने पर वनकर्मियों से उन्होंने गाली-गलौच कर दी। वह स्वयं वनकर्मियों के साथ कुनाऊं चौड़ में पहुंचकर गुर्जर परिवारों से इस बाबत बातचीत की। एक नया डेरा कुनाऊं चौड़ में मिला, जिसे हटाया गया। बताया कि डेरा हटाने के दौरान गुर्जर परिवारों ने टीम पर हमला कर वनकर्मियों से मारपीट की। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की पूरी वीडियो फुटेज उपलब्ध है। लक्ष्मणझूला पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।

--------------------------
शिकायत मिलने के बाद जांच जारी
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि गौहरी रेंज के वनकर्मियों की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed