{"_id":"596900484f1c1b553e8b4799","slug":"41500053576-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के बदले रूट, किराया बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के बदले रूट, किराया बढ़ा
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांवड़ यात्रा के दौरान सफर करना यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगा। कांवड़ यात्रा के कारण बसों के रूटों परिवर्तन कर दिया गया है। शिमला रूट शुक्रवार से बदल दिया गया, जबकि मेरठ- दिल्ली का रूट शनिवार से बदला जाएगा। मेरठ का किराया 15 रुपये और दिल्ली का किराया 13 रुपये बढ़ गया है। शिमला रूट पर चंडीगढ़ जाने के लिए पहले की अपेक्षा 86 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। जबकि शिमला की यात्रा 83 रुपये महंगी हो गई है। बस अड्डे भी हरिद्वार से बाहर बनाए गए हैं।
कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में सभी रूटों की बसों के प्रवेश पर शनिवार से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुछ रूट शुक्रवार से ही बंद कर दिए गए। शनिवार से दिल्ली की बसों का रास्ता बदल गया है। दिल्ली के लिए बसें बाया बिजनौर से और शिमला रूट की बसें देहरादून से चंडीगढ़ होकर जाएंगी। रूट बदलने से नारसन, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती जाना मुश्किल रहेगा। शिमला रूट पर रुड़की, भगवानपुर, छुटमलपुर, यमुनानगर, सहारनपुर, सरसावा जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
----------------------------
शिमला के लिए बसों का रूट
शिमला जाने वाली बसें ऋषिकेेश, देहरादून, प्रेमनगर, सहसपुर, रामगढ़, हरियाणा में पंचकुला, मनीमाजरा होते हुए चंडीगढ़ में प्रवेश करेंगी। आगे का रूट पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए बसों का रूट
हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बसें नीलधारा गौरीशंकर बस अड्डे से नजीबाबाद, बिजनौर, मीरापुर, रामराज मवाना से होते हुए मेरठ में गंगानगर के रास्ते से प्रवेश करेंगी। मेरठ को अंदर से पार करते हुए परतापुर होते हुए पुराने रूट से बसें दिल्ली पहुंचेंगी।
यहां से मिलेंगी बसें
हरिद्वार शहर में प्रवेश प्रतिबंध होने पर शहर के बाहर दो बस अड्डे बनाए गए हैं। जिनमें शिमला रूट के लिए ऋषिकेश- देहरादून के लिए मोतीचूर में अड्डा बनाया गया है। बिजनौर, हल्द्वानी, नैनीताल, मेरठ, दिल्ली की बसों के लिए चंडीघाट के पास नीलधारा गौरीशंकर पार्किंग में बस अड्डा बनाया गया है। जिसमें मोतीचूर बस अड्डे की व्यवस्था ऋषिकेश एआरएम नेत्रपाल और चंडीघाट के नीचे गौरीशंकर पार्किंग में बीएन जोशी संभालेंगे।
यह है बढ़ा हुआ किराया
रूट हरिद्वार से दिल्ली बाया बिजनौर
स्थान पुराना किराया नया किराया
मेरठ 153 168
परतापुर 159 173
मोदीनगर 174 187
मोहननगर 198 211
दिल्ली 220 233
हरिद्वार से शिमला बाया देहरादून
चंडीगढ़ 222 308
पंचकुला 238 322
कालका 250 334
धर्मपुर 284 367
सोलन 307 390
कांगड़ाघाट 330 413
तारादेवी 368 451
शिमला 377 460