{"_id":"577b27544f1c1b6c117fa593","slug":"400-personnel-recruit-in-prd-and-home-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती होंगे होमगार्ड और पीआरडी के 400 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती होंगे होमगार्ड और पीआरडी के 400 जवान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
टीजीटी के 404 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जबकि 380 पद बैचवाइज भरे जाएंगे।
उत्तराखंड शासन से स्वीकृति के बाद एसडीआरएफ की दो कंपनियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
उधर, एसडीआरएफ की मदद के लिए होमगार्ड और पीआरडी के 400 जवान तैनात करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने सोमवार को पीआरडी कमाडेंट के साथ मंथन किया।
शासन ने चमोली और पिथौरागढ़ में आई आपदा के बाद शनिवार को शासन ने एसडीआरएफ की दो और कंपनी गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। सोमवार को गठन के लिए प्रक्रिया शुरू करते हुए पुलिस कर्मियों से विकल्प मांगे गए है।
विज्ञापन
इधर एसडीआरएफ की मदद के लिए होमगार्ड और पीआरडी के 400 जवान और लगाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि इसके लिए पूरा प्रारूप तैयार हो गया है।
विज्ञापन
इन जवानों को फिलहाल तीन दिन का प्रशिक्षण देने के बाद गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। बाद में उन्हें 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण देने का प्लान है।
Published By : Nirmala Suyal