फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   400 new buses soon in uttarakhand.

उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 400 नई बसें, हाईटेक होंगे बसड्डे

Sat, 20 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
400 new buses soon in uttarakhand.
बस - फोटो : file photo

राज्य के सभी बस अड्डों का आधुनिकीकरण करने के साथ उनकी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए 25 करोड़ की राशि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा परिवहन निगम द्वारा उत्तराखंड में दो प्रमुख इंटिग्रेटेड बस सर्किट विकसित किए जाएंगे, जिनमें देहरादून सर्किट (देहरादून, रुड़की, विकासनगर) और हल्द्वानी सर्किट (हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नैनीताल) नाम दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को बीजापुर अतिथि गृह में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नौ बस स्टेशनों का जल्द से जल्द शिलान्यास भी किया जाएगा, जिनमें रामनगर, किच्छा, श्रीनगर, बाजपुर, भगवानपुर, रुद्रपुर, चंपावत शामिल हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की 400 से अधिक नई बसें राज्य की सड़कों पर जल्द उतारी जाएंगी।
विज्ञापन


देहरादून डिपो पर अत्यधिक बसों के ट्रैफिक के समाधान के लिए हर्रावाला में एक इंटीग्रेटेड बस सर्कल की संभावना का अध्ययन किया जाएगा।

दूरस्थ क्षेत्रों के लिए वोल्वो और लक्जरी बसें

400 new buses soon in uttarakhand.
बस - फोटो : demo pic

राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए साधारण बसों के अतिरिक्त वोल्वो और अन्य लक्जरी बसों की व्यवस्था राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए जल्द की जाएगी। लक्सर बस स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। धारचूला और मुनस्यारी से देहरादून के लिए बस सेवा एक सप्ताह में शुरू की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि रामनगर में अंतरराज्यीय बस अड्डा सितंबर तक तैयार हो जाएगा। पिथौरागढ़ से देहरादून डीलक्स बस सेवा शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से जानकीचट्टी यमुनोत्री तक रोडवेज बस सेवा जल्द शुरू करने, उत्तरकाशी के जोशियाडा में बस स्टेंड के निर्माण के लिए भूमि प्राप्त करने, जसपुर में रोडवेज स्टेशन के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव डीएम ऊधमसिंह नगर से प्राप्त करने, नई टिहरी में उत्तराखंड परिवहन निगम का डिपो विधायक निधि से शुरू करने, घनसाली में बस अड्डे के निर्माण के लिए डीएम से भूमि प्राप्त करने और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने रुद्रपुर के बस स्टेशन (बीओटी मोड) का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed