फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 new CNG buses started from Dehradun to Delh

Dehradun News: देहरादून से दिल्ली के लिए 40 नई सीएनजी बसें शुरू, 60 और आएंगी

Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
40 new CNG buses started from Dehradun to Delh
उत्तराखंड परिवहन निगम ने 40 सीएनजी बसों का नया बेड़ा तैयार कर दिल्ली रूट पर इनका संचालन शुरू कर दिया है। देहरादून से दिल्ली के लिए निगम अगले छह माह में 60 और सीएनजी बसों का संचालन शुरू करेगा। इसके बाद इस रूट पर दौड़ रहीं पुरानी डीजल बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले देहरादून से दिल्ली तक ट्रायल के तौर पर पिछले तीन साल से पांच सीएनजी बसों का संचालन किया जा रहा था। इसमें सफलता के बाद परिवहन निगम ने 40 नई सीएनजी बसों को इस रूट पर उतारा है। उत्तराखंड परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि नई सीएनजी बसों को अनुबंध पर लगाया गया है। यह सभी बसें 50 सीटर हैं। इनमें थ्री बाई टू की सुविधाजनक सीटें लगी हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चार ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया था। इसमें एक कॉरिडोर दिल्ली से देहरादून भी है। इस पर इन सीएनजी बसों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






दिल्ली रूट पर 180 हुई बसों की संख्या

देहरादून संभाग से दिल्ली के लिए बसों की संख्या अब 180 हो गई है। इससे पहले 140 बसें इस रूट पर चल रही थीं। 40 नई सीएनजी बसों में से 20 देहरादून से, 15 ऋषिकेश और पांच बसें हरिद्वार से दिल्ली के लिए चलाई जा रही हैं।





लोकल रूटों पर चलेंगी पुरानी डीजल बसें

मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि चारधाम यात्रा सीजन खत्म होने के बाद पुरानी हो चुकीं करीब 40 डीजल बसों को दिल्ली एनसीआर रूट से हटाया जाएगा। इन बसों को उत्तराखंड के लोकल रूटों पर चलाने की योजना है।

हल्के सिलिंडर लगाए गए हैं, माइलेज भी अधिक

नई बसों में सामान्य सीएनजी गैस सिलिंडर से 70 फीसदी हल्के सिलिंडर लगाए गए हैं। यह एक बार टैंक फुल होने पर 1000-1100 किमी तक का माइलेज देंगी। अब तक जो सीएनजी बसें चल रही थीं वह एक बार टैंक फुल कराने पर 250-300 किमी तक चल सकती थीं। नई बसें एक बार टैंक फुल कराने पर दून-दिल्ली के दो फेरे आसानी से लगा सकेगी। सीएनजी में डीजल के मुकाबले बसों के संचालन पर कम खर्च आएगा।



दिल्ली के लिए सीएनजी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, अब अन्य रूटों पर भी सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा। पहाड़ी इलाकों के बजाय मैदानी रूटों पर सीएनजी बसों को प्राथमिकता देकर संचालित किया जाएगा।

- संजय गुप्ता, मंडलीय प्रभारी, उत्तराखंड परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed