फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4-G mobile network in inaccessible villages stuck due to current Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: करंट में अटकी दुर्गम गांवों में मोबाइल के 4-जी नेटवर्क की राह, 520 टावर में देना है कनेक्शन

Wed, 25 Oct 2023 09:03 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Oct 2023 09:03 AM IST
सार

कई विकास खंडों का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा नेटवर्क विहीन है। केंद्र सरकार के 4जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 13 जिलों में बीएसएनएल को 520 मोबाइल टावर लगाने हैं। इनमें से बीएसएनएल ने 467 टावर तक बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
4-G mobile network in inaccessible villages stuck due to current Uttarakhand news in hindi
4G network - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के दुर्गम गांवों में 4-जी मोबाइल नेटवर्क की राह में करंट का रोड़ा अटक गया है। दो लाख रुपये तक के खर्च के टावर तक तो यूपीसीएल कनेक्शन दे सकता है, लेकिन जिन 116 टावर तक बिजली लाइन पहुंचानी है, वहां खर्च कहीं अधिक आ रहा है।

विज्ञापन

लिहाजा, अब 86 के बजट का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। कई विकास खंडों का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा नेटवर्क विहीन है। केंद्र सरकार के 4जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 13 जिलों में बीएसएनएल को 520 मोबाइल टावर लगाने हैं। इनमें से बीएसएनएल ने 467 टावर तक बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन

344 ने कनेक्शन शुल्क जमा कराया
इनमें 116 टावर ऐसे हैं, जिन तक बिजली पहुंचाने के लिए लाइन बनानी होगी, जिसका खर्च दो लाख से कहीं अधिक है। इनमें से 86 टावर पर कनेक्शन का बजट प्रस्ताव केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भेज दिया गया है। बचे हुए 379 टावर के आवेदन में से 344 ने कनेक्शन शुल्क जमा कराया है। 44 टावर के लिए पूरा शुल्क जमा हो चुका है, जिनमें से 20 टावर पर बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कुल 520 में से 500 टावर ऐसे हैं, जिन पर अब तक बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया। बायोमीट्रिक प्रणाली से राशन की सुविधा के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। नेटवर्क आने के बाद उन्हें आसानी होगी। इसी प्रकार, तमाम ऐसी सुविधाएं हैं जो कि नेटवर्क आने के बाद पहाड़ के लिए आसान हो जाएंगी।


 

किस जिले में कितने टावर, कितने कनेक्शन

जिला लगने वाले टावर अब तक कनेक्शन
अल्मोड़ा 28       00
बागेश्वर 51 02
चमोली 56 00
चंपावत 28 00
देहरादून 29  01
पौड़ी 70  00
हरिद्वार 04   00
नैनीताल 47 17
पिथौरागढ़ 74   00
रुद्रप्रयाग 14 00
टिहरी 43  00
ऊधमसिंह नगर 04 00
उत्तरकाशी 72 00

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अगले महीने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दौरा, दिवाली के आसपास केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी

बीएसएनएल ने 4-जी टावर के बिजली कनेक्शन के लिए अब तक 467 आवेदन किए हैं, जिनमें से 116 का खर्च दो लाख से ऊपर है। बाकी 379 में से 44 का शुल्क जमा हुआ है, 20 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। जैसे-जैसे शुल्क जमा होगा, तत्काल कनेक्शन दिए जाएंगे, ताकि पहाड़ के दूरदराज गांवों तक 4-जी मोबाइल नेटवर्क पहुंचना आसान हो। -एमएल प्रसाद, निदेशक परिचालन, यूपीसीएल


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed