फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4.78 crore penalty on stone crusher.

स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, 4.70 करोड़ का ठोंका जुर्माना

Sat, 06 Jun 2015 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 06 Jun 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
4.78 crore penalty on stone crusher.

ऊधमसिंह नगर में खनन विभाग की टीम ने तीन स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की। टीम ने तीनों क्रशरों पर मौजूद उपखनिज की पैमाइश की। जिसमें अवैध स्टाक व अवैध परिवहन पाया गया। इस पर उप निदेशक राजपाल लेघा ने तीनों क्रशरों पर 4.70 करोड़ रुपये के जुर्माने की संस्तुति की। डिप्टी डायरेक्टर लेघा ने बताया कि जुर्माना वसूली की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजपाल लेघा के नेतृत्व में टीम ने हल्दुआ गांव स्थित लक्ष्मी स्टोन क्रशर पर छापेमारी की। टीम ने क्रशर पर लगे उपखनिज के स्टॉक की पैमाइश की और अभिलेख चेक किए।
विज्ञापन


पैमाइश में 1.16 लाख घनमीटर उपखनिज का स्टॉक मिला,  जबकि 1.13 लाख घनमीटर भंडारण की अनुमति है। इसके अलावा अभिलेखों में 1 लाख 48 हजार 300 घनमीटर उपखनिज स्टाक अंकित पाया। इस पर लेघा ने 35 हजार घन मीटर अधिक माल मिलने पर क्रशर मालिक पर अवैध स्टाक व अवैध परिवहन करने के एवज में तीन करोड़ दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को देंगे जुर्माना वसूली की रिपोर्ट

4.78 crore penalty on stone crusher.

पीलीभीत मार्ग पर गल्फार कंपनी के स्टोन क्रशर पर 1.31 लाख घनमीटर उपखनिज के भंडारण की अनुमति के एवज में 22 हजार घनमीटर उपखनिज मिला और 57 हजार घनमीटर उपखनिज अभिलेखों में दर्ज पाया। इस पर गल्फार कंपनी पर 1.58 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

भगवती स्टोन क्रशर पर एक लाख 14 हजार घनमीटर स्टाक की अनुमति थी और पैमाइश में 25 सौ घनमीटर अवैध स्टॉक मिलने पर दस लाख रुपये का जुर्माना ठोका।

डिप्टी डायरेक्टर लेघा ने कहा कि छापेमारी के दौरान डाले गए जुर्माने की वसूली की संस्तुति कर रिपोर्ट जिलाधिकारी डॉ. पंकज पांडेय को भेजी जाएगी। इस मौके पर आईएएस विनीत कुमार, सर्वेयर विनोद पांडे, जय प्रकाश, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, मदन सिंह आदि थे।

क्या वसूल हो पाएगा करोड़ों का जुर्माना?

4.78 crore penalty on stone crusher.

स्टोन क्रशरों के खिलाफ पूर्व में करोड़ों रुपये की पेनाल्टी लगाई जा चुकी है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कभी भी क्रशरों पर डाली गई पेनाल्टी नहीं वसूली गई।

कागजी खानापूर्ति के लिए क्रशरों पर पड़ने वाली करोड़ों की पेनाल्टी को हजारों रुपये में परिवर्तित कर अवैध भंडारण करने वालों को लाभ पहुंचाया जाता रहा है। अब देखना यह है कि आज खनन विभाग की ओर से तीन स्टोन क्रशरों पर डाले गए 4.70 करोड़ जुर्माने की कार्रवाई अंजाम तक पहुंच पाती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed