फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38th National Games Uttarakhand International level players return home read All Updates in hindi

National Games: अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की हुई घर वापसी, ये प्रमुख चेहरों हुए शामिल, कुछ का इंतजार

Fri, 31 Jan 2025 03:07 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 31 Jan 2025 03:07 PM IST
सार

सरकार की खेल नीति में प्रोत्साहन को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की भी अब  राज्य में वापसी हो रही है।

विज्ञापन
38th National Games Uttarakhand International level players return home read All Updates in hindi
पैरा ओलंपिक कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्ड्स सुभाष राणा, शूटिंग के खिलाड़ी अंकुल गोयल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की उत्तराखंड वापसी हो रही है। उत्तराखंड मूल के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पहले दूसरे राज्यों से खेल रहे थे, लेकिन इस बार उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होने और सरकार की खेल नीति में प्रोत्साहन को देखते हुए राज्य की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने हैं। वहीं, कई शामिल होने के इंतजार में हैं।

विज्ञापन

इनमें एक प्रमुख चेहरा शूटिंग के खिलाड़ी अंकुल गोयल का है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेपिड फायर के खिलाड़ी हैं, भारत में उनकी चौथी रैंकिंग है। पैरा ओलंपिक कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्ड्स सुभाष राणा ने बताया कि अंकुर पहले उत्तर प्रदेश से खेल रहे थे।

विज्ञापन


इस बार राष्ट्रीय खेलों के चलते देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज तैयार होने और खेल नीति में संशोधन के बाद अंकुर राज्य में हमेशा के लिए लौट चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश से एनओसी लेकर उत्तराखंड की शूटिंग टीम का हिस्सा बन चुके हैं। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि वॉलीबाल में उत्तराखंड की टीम से रजत और अनुराग खेल रहे हैं। दोनों राज्य मूल के हैं, लेकिन अनुराग दिल्ली से और रजत रेलवे से खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से इनाम राशि दोगुनी होने के साथ उच्च पदों पर नौकरी की बढ़ती संभावनाएं भी खिलाड़ियों को आकर्षित कर रही हैं, जिसकी वजह से अंकुर गोयल वापिस आ चुके हैं। उनके अलावा भी कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राज्य टीम से खेलने के लिए संपर्क कर रहे हैं।

 

सुभाष राणा, पैरा ओलंपिक कोच, द्रोणाचार्य अवॉर्डी

इस बार चयनित खिलाड़ियों की सूची में ऐसी कई प्रतिभाएं शामिल हैं जो उत्तराखंड मूल से हैं, लेकिन 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले अन्य राज्यों से खेल रहे थे। उन्होंने उत्तराखंड का रुख छोड़ दिया था। इस बार राष्ट्रीय खेलों में विकसित इंफ्रा को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों में होड़ देखने को मिली है कि वह अपने राज्यों के लिए खेलें। -डीके सिंह, महासचिव उत्तराखंड ओलंपिक संघ

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Earthquake: आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार कांपी धरती, लोग डरे सहमे

ये बेहद खुशी और गर्व का विषय है कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अवस्थापनाओं के विकसित होने और खेल नीति में बदलाव के बाद देवभूमि के खिलाड़ी घर वापसी कर रहे हैं। दूसरे राज्यों से खेलने वाले राज्य मूल के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम में प्रतिभाग भी कर रहे हैं। आने वाले समय में संख्या और बढ़ने वाली है। -रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed