फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38th National Games: Sports village will be built in Dehradun and Haldwani

38वें राष्ट्रीय खेल: देहरादून-हल्द्वानी में बनेंगे खेल गांव, 15 खेल और 34 प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

Thu, 10 Oct 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
38th National Games: Sports village will be built in Dehradun and Haldwani
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

राष्ट्रीय खेलों के लिए देहरादून और हल्द्वानी में एक-एक खेल गांव बनेगा। देहरादून के खेल गांव में आठ हजार खिलाड़ियों व अधिकारियों की रहने की व्यवस्था होगी, जबकि हल्द्वानी के खेल गांव में चार हजार खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में हुई 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेल के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएं।
विज्ञापन


नवंबर 2021 में प्रस्तावित खेलों के लिए अक्टूबर 2020 तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करने को भेजे प्रस्तावों पर उनको रिपोर्ट दी जाए। राष्ट्रीय खेलों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए खेल विशेषज्ञों व स्पोर्ट्स बॉडी से समन्वय होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य के प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय खेलों में 34 प्रतियोगिताएं देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, गुलरभोज, ऋषिकेश, नैनीताल और रुद्रपुर में 14 दिनों तक आयोजित की जाएंगी।

देहरादून में 15 खेलों और हल्द्वानी में आठ खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, युवा कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, बृजेश संत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed