फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   37th National Games in Goa 140 players from Uttarakhand will participate in 18 sports

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड से 18 खेलों में 140 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, एसोसिएशन ने जारी की सूची

Mon, 16 Oct 2023 08:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Oct 2023 08:17 AM IST
सार

विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार के मुताबिक ओलंपिक एसोसिएशन, राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर इसकी सूची तैयार करती है। जो व्यवस्था अन्य प्रदेशों में है, ठीक वही व्यवस्था उत्तराखंड में है।

विज्ञापन
37th National Games in Goa 140 players from Uttarakhand will participate in 18 sports
बैठक लेती मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में 26 अक्तूबर से शुरू हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड से 18 खेलों में 140 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शनिवार 14 अक्तूबर को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी।

विज्ञापन

गोवा में 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक राष्ट्रीय खेल होने हैं, लेकिन इसमें उत्तराखंड से कितने खेलों में कितने खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन इसकी सूची जारी नहीं कर पाया था। जबकि खेल शुरू होने में कुछ दिन शेष बचे थे।

विज्ञापन


खिलाड़ियों का चयन कर सूची तैयार
विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार के मुताबिक ओलंपिक एसोसिएशन, राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर इसकी सूची तैयार करती है। जो व्यवस्था अन्य प्रदेशों में है, ठीक वही व्यवस्था उत्तराखंड में है। खेल विभाग का काम इतना होता है कि यदि ओलंपिक एसोसिएशन खेलों के प्रशिक्षण या अन्य को लेकर विभाग से किसी तरह की मदद मांगती है तो विभाग इसमें सहयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board Exams:  फरवरी-मार्च में होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

18 खेलों में 140 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड से कयाकिंग और कैनोइंग में 13, साइकिल चलाने में एक, तैराकी में छह, वुशु में चार, भारोत्तोलन में दो, जुड़ों में छह, तायक्वांडो में सात, मिनी गोल्फ में 20, योगा में 10, शूटिंग में तीन, फुटबॉल में 12, बॉक्सिंग में 10, पेनकैकसिल्ट में सात,सेपकटकरा छह, एथलेटिक्स में 14, बैडमिंटन में 11, तीरंदाजी में छह, गोल्फ में दो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं 47 कोच व स्टाफ भी गोवा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed