फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   365 school teachers has changed in the Garhwal Mandal

गढ़वाल मंडल में 365 शिक्षकों का तबादला

Sat, 14 Sep 2013 08:57 PM IST
अमर उजाला, बृजमोहन खर्कवाल, पौड़ी
अमर उजाला, बृजमोहन खर्कवाल, पौड़ी Updated Sat, 14 Sep 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
365 school teachers has changed in the Garhwal Mandal

गढ़वाल मंडल में शिक्षा विभाग ने अनिवार्य स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत गढ़वाल मंडल के 125 प्रवक्ताओं और 240 एलटी शिक्षकों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत 73 प्रवक्ताओं और 117 एलटी शिक्षकों को सुगम से दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में, 52 प्रवक्ताओं व 123 एलटी शिक्षकों को दुर्गम से सुगम श्रेणी के स्कूलों भेजा गया है।
विज्ञापन


पढें, फिट है बॉस...सर्टिफिकेट दो और जाओ केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सितंबर तक करें ज्वाइन
स्थानांतरित शिक्षकों की सूची जारी करते हुए मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक एनएस राणा ने उन्हें 20 सितंबर तक नए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को भी स्थानांतरित शिक्षकों को शीघ्र कार्यमुक्त करने को कहा है।

मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक एनएस राणा ने बताया कि अनिवार्य स्थानातरण प्रक्रिया के तहत विगत 18 जून को विभाग द्वारा 516 प्रवक्ताओं और एलटी शिक्षकों के तबादले किए गए थे।

शिक्षकों ने जताई थी आपत्ति
कई शिक्षकों द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई थी। जिस पर शासन द्वारा उक्त तबादलों को निरस्त करते हुए स्थानांतरण नियमावली में आंशिक संशोधन किया गया था।

पढें, जमीन ने उगला खजाना, गिनते-गिनते थके


नियमावली में संसोधन होने के बाद विभाग ने जून में स्थानांतरित किए 516 प्रवक्ताओं व एलटी शिक्षकों में से 151 शिक्षकों को संसोधित नियमावली के तहत छूट प्रदान कर दी गई है।

आज ही हुए स्थानान्तरित
जिन्हें आयु अधिक होने व उनके स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए हुए छूट दी गई है। बाकी 365 प्रवक्ताओं और एलटी शिक्षकों को आज स्थानांतरित कर दिया गया है।

एडी राणा ने बताया कि इसके तहत मंडल में प्रवक्ता संवर्ग में 125 प्रवक्ताओं का तबादला किया गया है। जिनमें सामान्य संवर्ग के 60 और महिला संवर्ग के 13 प्रवक्ताओं को सुगम से दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में, सामान्य संवर्ग श्रेणी के 51 व महिला संवर्ग के एक प्रवक्ता को दुर्गम से सुगम श्रेणी के स्कूलों में भेजा गया है।

सभी जिलों को किया ई-मेल
एलटी संवर्ग में 240 शिक्षकों का तबादला किया गया है। जिसमें सामान्य संवर्ग के 91 और महिला संवर्ग के 26 एलटी शिक्षकों को सुगम से दुर्गम श्रेणी स्कूलों में, सामान्य संवर्ग के 122 शिक्षकों व महिला संवर्ग की एक शिक्षिका को दुर्गम से सुगम श्रेणी के स्कूलों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों की सूची सभी जिलों को ई-मेल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed