Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhath puja 2022 Today sandhya arghya shubh muhurat puja vidhi Timing in Uttarakhand news in hindi

Chhath Puja: खरना पूजन के साथ 36 घंटे का महाव्रत, घरों में महिलाओं ने खीर तैयार कर सूर्य भगवान को लगाया भोग

Sun, 30 Oct 2022 02:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 02:51 PM IST
सार

छठ पूजा में कोसी, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल आदि का विशेष महत्व है। छठ पर्व का दूसरा दिन खरना के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं उपवास करती हैं। शाम को महिलाएं मिट्टी के चूल्हें पर गुड़ का खीर बनाती है।

विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today sandhya arghya shubh muhurat puja vidhi Timing in Uttarakhand news in hindi
छठ महापर्व - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोक आस्था का महापर्व छठ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व के दूसरे दिन खरना पूजन के साथ 36 घंटे का महाव्रत शुरू हो गया। व्रतियों ने घरों में प्रसाद के लिए गुड़ का खीर तैयार करके उसका वितरण किया। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व के तहत शनिवार को घरों में खरना पूजन किया गया। दीपावली व गोवर्धन पूजा के बाद चार दिवसीय छठ पूजा की जाती है।

विज्ञापन


गंगवभेवा बावड़ी में भी पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग सूर्य भगवान को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। छठ पूजा में कोसी, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल आदि का विशेष महत्व है। छठ पर्व का दूसरा दिन खरना के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं उपवास करती हैं। शाम को महिलाएं मिट्टी के चूल्हें पर गुड़ का खीर बनाती है। प्रसाद तैयार होने के बाद सबसे पहले व्रती महिलाएं ग्रहण करती है। उसके बाद इसे बांटा जाता है।
विज्ञापन


चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुआ था। रविवार को डूबते सूर्य और सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन होगा। क्षेत्र में पूर्वांचल, बिहार, झारखंड से जुड़े लोग इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Haridwar: बिना पासपोर्ट वीजा के रह रही संदिग्ध आतंकी अलीनूर की पत्नी हिरासत में, पुलिस कर सकती है कई खुलासे

पूर्वांचल नागरिक परिषद से जुड़े एके सिंह, कोशल गौत, विजेंद्र गुप्ता आदि ने बताया कि गगभेवा बावड़ी की सफाई करा दी गई है। रोशनी की व्यवस्था की गई है। रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पर्व का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed