फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   350 people were verified

Dehradun News: 350 लोगों का किया सत्यापन

Tue, 13 May 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 13 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
350 people were verified

विज्ञापन
सहसपुर थाना और विकासनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने 350 लोगों के सत्यापन किए। वहीं, किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 38 मकान मालिकों पर चालान की कार्रवाई की। 27 लोगों के पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए। सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रामपुर, शंकरपुर, धर्मावाला क्षेत्र में अभियान चलाया गया। बताया कि 150 लोगों का सत्यापन किया गया। 28 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। सभी पर 10-10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, 12 लोगों के पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए। सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि हरबर्टपुर, सोनिया बस्ती, फुरकान गली में सत्यापन अभियान चलाया गया। बताया कि 200 लोगों को सत्यापन किया गया। बताया कि 10 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। सभी के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। 15 लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। सीओ विकासनगर बीएल शाह ने ने बताया कि सभी कोतवाली और थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed