फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   35 patients suffering from fever were tested for dengue, report awaited

Dehradun News: बुखार से परेशान 35 मरीजों की हुई डेंगू जांच, रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 11 Jul 2024 04:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
35 patients suffering from fever were tested for dengue, report awaited
I
विज्ञापन

IIबारिश थमने के बाद ठहरे हुए पानी में डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा बढ़ा
I
I

I
Iओपीडी के मरीजों में बुखार के 35 मरीजों की हुई डेंगू जांच
I
Iघर-घर सर्वे में आशाओं को 54 जगह मिला डेंगू का लार्वा
I
I
I
Iडेंगू के खतरे को देखते हुए बुखार के मरीजों की प्रमुखता से डेंगू जांच करवाई जा रही है। बुधवार को दून अस्पताल में करीब 35 मरीजों की डेंगू जांच करवाई गई। यह सभी मरीज बुखार से परेशान थे। मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बारिश थमने के बाद ठहरे हुए पानी में डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।
I
Iदून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुर पांडेय ने बताया कि हमारी ओपीडी में बुधवार को करीब 175 मरीज इलाज के लिए आए थे। इसमें करीब 35 मरीज ऐसे थे जिनको बुखार की समस्या थी। इनकी डेंगू की जांच भी करवाई गई है। अगर किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में डेंगू का संदिग्ध या पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं है। मलेरिया और चिकनगुनिया का एक-एक पॉजिटिव मरीज भर्ती था जो अब डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I54 जगह मिला डेंगू का लार्वा
I
Iस्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। बुधवार को आशाओं ने 11,960 घरों में डेंगू लार्वा के लिए सर्वे किया। इसके साथ ही 26,874 कंटेनरों में डेंगू लार्वा पता किया तो 54 कंटेनरों में डेंगू का लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक 339 जगह डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी जगह मिले डेंगू लार्वा को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article