फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   340 heritage tourist guides ready in Uttarakhand Trained young tourists will be authorized to provide services

Uttarakhand: 340 हेरिटेज टूरिस्ट गाइड तैयार, प्रशिक्षित युवा पर्यटकों को सेवा देने के लिए होंगे अधिकृत

Sun, 20 Aug 2023 10:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Aug 2023 10:39 AM IST
सार

पौराणिक स्थलों के महत्व को जानने के लिए पर्यटक हेरिटेज टूरिस्ट गाइड की सहायता ले सकते हैं। पहले चरण में ऋषिकेश, गंगोलीहाट, धारचूला, बड़कोट, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रामनगर, कोटद्वार, काशीपुर, टिहरी, पौड़ी आदि जगहों में प्रशिक्षण देकर 340 हेरिटेज टूरिस्ट गाइड तैयार किए हैं।

विज्ञापन
340 heritage tourist guides ready in Uttarakhand Trained young tourists will be authorized to provide services
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में पहली बार 340 हेरिटेज टूरिस्ट गाइड तैयार किए गए हैं। विभाग ने अब इस साल के एक हजार गाइड तैयार करने का लक्ष्य रख दिया है। वर्तमान गाइड को पुलिस सत्यापन के बाद पंजीकरण कर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ये गाइड बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सेवाएं देने के लिए अधिकृत होंगे।

विज्ञापन

उत्तराखंड में चारधाम के अलावा कई ऐसे ऐतिहासिक, पौराणिक और दर्शनीय स्थल हैं जिनके बारे देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को जानकारी नहीं होती है। ऐसे स्थलों के महत्व को जानने के लिए पर्यटक हेरिटेज टूरिस्ट गाइड की सहायता ले सकते हैं। पहले चरण में ऋषिकेश, गंगोलीहाट, धारचूला, बड़कोट, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रामनगर, कोटद्वार, काशीपुर, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा में प्रशिक्षण देकर 340 हेरिटेज टूरिस्ट गाइड तैयार किए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  देहरादून सहित इन तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें बाकी जगह कैसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन


अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने बताया कि प्रदेशभर में हेरिटेज टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण कैंप लगाए जा रहे हैं। अब तक 340 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को प्रशिक्षित गाइड अपनी सेवाएं देंगे। इन टूरिस्ट गाइड के संपर्क की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed