फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   32 lakh rupees defrauded in the name of investment

Dehradun News: निवेश के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी

Mon, 09 Feb 2026 09:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
32 lakh rupees defrauded in the name of investment
- ऋषिकेश के युवक से हुई धोखाधड़ी, शुरुआत में मिला लाभ फिर ठग ली
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। फेसबुक पर अधिक पैसा कमाने का विज्ञापन देखकर निवेश करने वाले ऋषिकेश के राकेश कुमार पांडेय से 32 लाख रुपये की ठगी हो गई। साइबर थाने ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


राकेश ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2025 में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी। इसमें निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। पोस्ट देखने के बाद उन्होंने अपनी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद व्हाट्सएप पर उन्हें कॉल और मैसेज आने लगे। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को रेड फाइन रेंटल कंपनी का कर्मचारी बताया और टेलीग्राम चैनल से जोड़ दिया। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे टास्क देकर पैसे कमाने का लालच दिया। इसमें उन्हें मुनाफा भी मिला। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी पर पैसे जमा कराने को कहा गया। पीड़ित और उनकी पत्नी ने कई बार अलग-अलग तारीखों में अपने खातों से पैसे ट्रांसफर किए। बाद में वो टेलीग्राम चैनल बंद हो गया, जिसमें उन्हें जोड़ा गया था। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो फिर से नया लिंक दिया गया और दोबारा पैसे जमा कराए गए। सितंबर 2025 में अलग-अलग तारीखों में उनसे कुल 32 लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed