{"_id":"5cdc701abdec22072925600c","slug":"31557950490-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वेतन भुुगतान समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों का बृहस्पतिवार आधी रात के बाद प्रस्तावित कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार व उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियोें के बीच तीन दौर की लंबी वार्ता के बाद वेतन मुद्दे पर सहमति बन जाने के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया।
सचिवालय में प्रबंध निदेशक के साथ हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि निगम में कार्यरत संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियोें का वेतन भुगतान तीन दिन के भीतर कर दिया जाएगा। जबकि नियमित कर्मचारियों को मई अंत तक मार्च माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। जून में अप्रैल व मई का वेतन दे दिया जाएगा। बाकी मुद्दों पर चर्चा के लिए परिवहन सचिव शैलेश बगौली की मौजूदगी में शुक्रवार को बैठक होगी जिसमें बाकी मुद्दों पर चर्चा होगी।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि चार धाम यात्रा को देखते हुए आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यदि प्रबंधन ने संविदा कर्मचारियों का वेतन भुगतान के साथ ही अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो 23 मई ने आंदोलन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
--- ---- ------
कोट ....
कर्मचारियों के वेतन भुगतान का विवाद फिलहाल सुलझा लिया गया है। संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से दो करोड़ रुपये का बजट चुनाव ड्यूटी का आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा पर्वतीय इलाकोें में बसें संचालित करने को लेकर सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के एवज में भी 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बजट आवंटित होते की सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओें को लेकर प्रबंधन संवेदनशील है।
- डॉ. आर राजेश कुमार, प्रबंध निदेशक