{"_id":"5cd73363bdec220734073f5d","slug":"31557607267-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत रेलवेकर्मियों को मिले सीजीएचएस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत रेलवेकर्मियों को मिले सीजीएचएस की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक शनिवार को संघ के अध्यक्ष इंद्र घोष की अध्यक्षता में नेहरू कॉलोनी में हुई। बैठक मेें रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया।
बैठक में सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों ने सुपर स्पेशियलिटी सुविधा वाले निर्धारित दो निजी अस्पतालों में सीजीएचएस के तहत इलाज की सुविधा की मांग रखी। इसके एवज में सीजीएचएस के तहत होने वाला भुगतान दिया जाएगा। वर्तमान में राजधानी के दो अस्पतालों मैक्स अस्पताल व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गंभीर रोगों के इलाज की सुविधा दी जा रही है। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी सामान्य बीमारियों की जांच और इलाज की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे की ओर से रेलवे अस्पताल को प्रतिमाह तीस हजार रुपये मरीजों की जांच कराने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन इस धनराशि का कोई उपयोग नहीं किया जा रहा है। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, महासचिव आरएस शुक्ला, सहायक सचिव पीएल सेठ, कोषाध्यक्ष आरएस दिवाकर, राजकुमार शुक्ला, पीएल सेठ, महेंद्र कुमार, अरुण श्रीवास्तव, एलपी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।