फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घर बैठकर जुल्म सहना भी जुर्म : नेहा

घर बैठकर जुल्म सहना भी जुर्म : नेहा

Mon, 06 May 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
घर बैठकर जुल्म सहना भी जुर्म : नेहा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

घर में बैठकर जुल्म सहना भी एक जुर्म है। इसकी सजा में जलकर इंसान का सर्वस्व समाप्त हो जाता है। यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाहा ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज की ओर से मालदेवता में आयोजित विधिक जागरुकता शिविर में कही।
उन्होंने महिलाओं को विशेषतौर पर कानूनी रूप से जागरूक किया। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता में आयोजित शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, डीएलएसए की सचिव नेहा कुशवाहा, विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी और लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने किया। कॉलेज के विधिक सहायता केंद्र के छात्रों ने पंचायती कार्यप्रणाली पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि जटिल कानूनों को सरलता से आम आदमी को समझाने की जरूरत है।
विज्ञापन

सिविल जज (सीनियर डिविजन) नेहा कुशवाहा ने पंचायत प्रतिनिधियों व विशेषकर महिलाओं को आमंत्रित किया और घरेलू हिंसा, पॉक्सो, विधिक सहायता जैसे विषयों की जानकारी दी। चांसलर जितेंद्र जोशी ने विधि के ज्ञान को जन-जन व गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर रायपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा, कॉलेज प्राचार्य नेत्रपाल सिंह पंवार, विकास क्षेत्री, पंकज खरे, विजय, नीतू वाल्मीकि, डॉ. पूनम रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed