फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आर्यन एकेडमी ने अनस इलेवन को 179 रनों से रौंदा

आर्यन एकेडमी ने अनस इलेवन को 179 रनों से रौंदा

Mon, 11 Feb 2019 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
आर्यन एकेडमी ने अनस इलेवन को 179 रनों से रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर में चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग में रविवार दो मुकाबले खेले गए। इसमें आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने अनस इलेवन और सुद्धोवाला ने आरकेडिया को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
रेंजर्स ग्राउंड पर पहले खेलते हुए आर्यन इलेवन के पारस धीमान 48, सिद्धांत 36, विकास सिंह 32 व संजीत की 25 रनों की पारी की मदद से टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 272 रन बनाए। अनस इलेवन के गेंदबाज अंकित सारदा ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अनस इलेवन की टीम 26.5 ओवर में 93 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 179 रनों से हार गई। टीम के लिए अतुल गैरोला ने सर्वाधिक 18 व क्षितिज ने 15 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका। आर्यन के लिए विशाल पंवार ने पांच व रोहित सैनी ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

इधर, रामराज क्रिकेट एकेडमी में सुद्धोवाला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में ऑलआउट होकर 215 रन बनाए। बल्लेबाज रोहित रावत ने 54 व मयंक ने 50 रनों की पारी खेली। आरकेडिया के तोसिफ ने चार विकेट अपने नाम किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरकेडिया की टीम जीत से महज तीन रन पीछे रह गई। पूरी टीम ने 39.4 ओवर में 212 रन बना सकी। टीम की ओर से अनिरुद्ध ने 44, इरफान ने 40 व रितिक ने 32 रनों का योगदान दिया। सुद्धोवाला के लिए रोहित ने चार व निर्मल ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed