फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नदी की सतह पर पानी के वेग से घूमेगी टरबाइन

नदी की सतह पर पानी के वेग से घूमेगी टरबाइन

Wed, 30 Jan 2019 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
नदी की सतह पर पानी के वेग से घूमेगी टरबाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आने वाले दिनों में बहते पानी की सतह पर मिलने वाले वेग से टरबाइन घुमाकर बिजली पैदा की जाएगी। ऐसा संभव होगा आईआईटी की बेहद आसान और बहते पानी की व्यवहारिक स्थिति के अनुरूप बिना बांध बनाए बिजली बनाने की तकनीक से। संस्थान की लैब में करीब दो वर्षों के अनुसंधान के बाद तैयार किए गए मॉडल के परीक्षण के लिए गंगनहर में संयंत्र स्थापित करने का काम शुरू हो गया है।
आईआईटी रुड़की के अल्टरनेटिव हाइड्रो एनर्जी सेंटर (एएचईसी) की ओर से सरफेस हाइड्रो काइनेटिक टरबाइन स्थापित करने की कवायद शुरू हुई है। शोध से जुड़े वैज्ञानिक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि टरबाइन घूमने से बिजली बनती है। इसके लिए अभी हमें ऊंचाई से गिरने वाले पानी की आवश्यकता होती है। पहाड़ों पर डैम बनाकर बिजली के संयंत्र स्थापित करने पड़ते हैं, लेकिन इसके वैकल्पिक समाधान के लिए संस्थान में दो साल पहले शुरू किए शोध से बहते पानी की गति और उसकी ताकत से घूमने वाली टरबाइन तैयार की गई है।
विज्ञापन

साथ ही एक मॉडल विकसित किया गया है, जो इस टरबाइन की मदद से नदी और नहरों के पानी से ऊर्जा पैदा करेगा। सतह पर पानी के वेग से टरबाइन घूमेगी और फिर जनरेटर की मदद से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। मॉडल के तौर पर यह संयंत्र गंगनहर में सोलानी पार्क के समीप स्थापित किया जा रहा है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम की ओर से प्रायोजित इस प्रोजेक्ट में दिल्ली की मैकलैक कंपनी इंडस्ट्रीज पार्टनर है। डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि देश में किए गए इस तरह के प्रयोगों में से यह अपने आप में अलग तरह का प्रयास है। प्रारंभिक तौर पर हमें इससे बिजली बनाने में सफलता मिली है। अल्टरनेटिव हाइड्रो एनर्जी सेंटर ने गंगनहर में संयंत्र लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन सफल हुआ तो मिलेगी बांधों के खतरों से निजात
बांध बनाकर बिजली पैदा करने के पारंपरिक तरीके से पर्यावरण संतुलन को खतरा होने आशंका बनी रहती है। विज्ञान की दृष्टि से पानी के व्यवहार के अनुरूप बिना कोई अवरोध उत्पन्न किए बिजली पैदा करने का तरीका पर्यावरण के अनुकूल होगा। यदि यह मॉडल सफल होता है तो आने वाले समय में बांधों से होने वाले खतरों से भी निजात मिल सकती है। वैज्ञानिक प्रो. आरपी सैनी ने बताया कि बिजली बनाने का यह तरीका पर्यावरण के अनुकूल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed