फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परेड में दिखेगी सौभाग्य और आयुष्मान योजना की झलक

परेड में दिखेगी सौभाग्य और आयुष्मान योजना की झलक

Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
परेड में दिखेगी सौभाग्य और आयुष्मान योजना की झलक
परेड में दिखेगी सौभाग्य और आयुष्मान योजना की झलक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। इसके लिए जिलाधिकारी, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने परेड मैदान का निरीक्षण कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हिदायत दी कि बाकी तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया जाए।
दूसरी ओर गणतंत्र समारोह को लेकर तमाम विभागाें की ओर से झांकियां तैयार कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उरेडा की ओर से घर-घर बिजली, घर-घर प्रकाश’ वाली झांकी तैयार की गई है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से निकाली जा रही झांकी में आपदा प्रबंधन की झलक दिखाई देगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार झांकी में ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, शिक्षा विभाग की ओर से’ आदर्श विद्यालय’ ग्राम्य विकास विभाग की ओर निकाली जा रही झांकी में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा नेशनल लाइवलीहुड रूरल मिशन की थीम पर झांकियां निकाली जाएंगी। इन विभागों के अलावा स्वजल, पर्यटन, उद्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग, विकास प्राधिकरण समेत 11 विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन

---
परेड में 11 विभागों के सुरक्षा दस्ते करेंगे मार्च पास्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड के लिए पुलिस समेत तमाम विभागों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में मार्च दस्तों में सेना, आईटीबीपी, पीएसी, उत्तराखंड पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस महिला, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी ब्वायज, एनसीसी गर्ल्स समेत कुल 11 दस्ते गणतंत्र दिवस परेड में मार्च पास्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed